अपडेटेड 6 April 2025 at 09:14 IST

Sikandar Collection Day 7: एक हफ्ते में सलमान खान की 'सिकंदर' का गेम ओवर, 7 दिनों में 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए। हर दिन कलेक्शन में गिरावट आती दिख रही है। सांतवें दिन भी सलमान की फिल्म की कमाई काफी कम रही।

Follow : Google News Icon  
salman khan sikandar
सलमान खान की सिकंदर का कलेक्शन | Image: Instagram

Salman Khan Sikandar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर 'सिकंदर' का एक हफ्ते में ही गेम ओवर हो गया है। ईद के मौके पर आई फिल्म 7 दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन करने में भी कामयाब नहीं हो पाई। मेकर्स को वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद थी, लेकिन उनकी इन उम्मीदों पर भी पानी फिरता दिख रहा है।

रिलीज के बाद से ही 'सिकंदर' जबरदस्त आलोचनाओं में घिरी हुई है। सलमान खान ने इस बार फिल्म के जरिए अपने फैंस तक को निराश कर दिया। सिकंदर को मिल रहे लगातार नेगिटिव रिव्यूज की वजह से फिल्म दर्शकों को थिएटर्स तक खींचकर लाने में असफल हो रही है।

7वें दिन भी नहीं की खास कमाई

सिकंदर ने 30 मार्च को ईद से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक दी थीं। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए। हर दिन कलेक्शन में गिरावट आती दिख रही है। सांतवें दिन यानी शनिवार को भी सलमान की फिल्म की कमाई काफी कम रही।

एक हफ्ते बाद भी 100 करोड़ के कलेक्शन से दूर

सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी ओपनिंग की। ईद के दिन यानी 31 मार्च को कमाई में थोड़ा उछाल आया और 29 करोड़ का कलेक्शन हुआ। इसके बाद से ही सिकंदर का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। अब सांतवें दिन यानी शनिवार 5 अप्रैल के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सांतवें दिन भी फिल्म के परफॉर्मेंस ने निराश किया। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 5 अप्रैल को सिकंदर ने केवल 3.75 करोड़ की ही कमाई कर पाई।

Advertisement

इसके साथ ही फिल्म का एक हफ्ता पूरा हो गया और अब भी भाईजान की यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से दूर है। 7 दिनों में सिकंदर ने 97.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। सिकंदर का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म होता नजर आ रहा है। हालांकि अब सबकी नजरें आज यानी रविवार (6 अप्रैल) के कलेक्शन पर टिकी होंगी, जो मेकर्स की आखिरी उम्मीद भी है।

दर्शकों और क्रिटिक्स के मिले खराब रिव्यू

सिकंदर को ए आर मुर्गदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान 31 साल छोटी रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते दिखे हैं। इनके अलावा इसमें काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज जैसे स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। दर्शकों को न तो फिल्म की कहानी पसंद आ रही है, न रश्मिका-सलमान की कैमिस्ट्री और न ही फिल्म के एक्शन में कोई दम है। सिकंदर को दर्शकों और क्रिटिक्स से खराब रिव्यू मिले, जिसका असर साफ तौर पर बॉक्स ऑफिस पर पड़ा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Manoj Kumar Funeral: अंतिम संस्कार में लड़खड़ाते कदमों से पहुंचे सलीम खान, देखकर बिग बी से रहा नहीं गया, फिर जो किया वो VIRAL

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 6 April 2025 at 09:13 IST