Manoj Kumar Funeral: अंतिम संस्कार में लड़खड़ाते कदमों से पहुंचे सलीम खान, देखकर बिग बी से रहा नहीं गया, फिर जो किया वो VIRAL
Manoj Kumar Funeral: मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में फिल्मी सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान, बिग बी ने सलीम खान से भी मुलाकात की।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Manoj Kumar Funeral: बॉलीवुड के प्यारे भारत कुमार उर्फ मनोज कुमार (Manoj Kumar Passes Away) ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 87 की उम्र में अंतिम सांस ली। वो अपने फैंस के लिए ऐसी फिल्मों का तोहफा छोड़कर गए हैं जो आज के समय में भी काफी प्रासंगिक हैं। शनिवार को जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मनोज कुमार का पार्थिव शरीर पवन हंस श्मशान घाट पर तिरंगे में लपेटकर लाया गया था जहां उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने उन्हें मुखाग्नि दी। लीजेंड्री कलाकार को अंतिम विदाई देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से कई कलाकार आए थे।
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में सलीम से मिल बिग बी
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, प्रेम चोपड़ा, सलीम खान, राज बब्बर, सुभाष घई जैसे सितारों को मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शिरकत करते देखा गया। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें से एक वीडियो पर फैंस की नजरें थम गई हैं। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन को सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान से मिलते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सलीम अपने बेटे अरबाज खान की मदद से श्मशान घाट से वापस घर लौट रहे होते हैं कि इतने में वो बिग बी से टकरा जाते हैं। सीनियर बच्चन बड़ी ही गर्मजोशी के साथ सलीम खान से ना केवल मुलाकात करते हैं, बल्कि उनका हाथ पकड़कर उन्हें चलने के लिए सहारा भी देते हैं। इस दौरान, अमिताभ और सलीम गले भी मिलते हैं। ये प्यारा मूमेंट देख फैंस का दिल पिघल गया है।
Advertisement
बिग बी की इन मशहूर फिल्मों के लेखक हैं सलीम खान
हिंदी सिनेमा में एक समय ऐसा भी था जब एक्टर्स से ज्यादा डिमांड लेखकों की होती थी। डिमांड केवल एक लेखक जोड़ी की- सलीम खान और जावेद अख्तर। आपको बता दें कि अमिताभ की “एंग्री यंग मैन” की छवि के पीछे सलीम-जावेद का ही हाथ है। इस लेखक जोड़ी ने ‘जंजीर’, 'दीवार', ‘शोले’, ‘डॉन’ जैसी फिल्मों की कहानी लिखकर इतिहास रचा है।