Updated April 16th, 2024 at 09:46 IST
सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स गिरफ्तार, एक महीने से कर रहे थे रेकी
बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले 2 आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है।क्राइम ब्रांच ने इसकी पुष्टि की है।
- एंटरटेनमेंट
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Salman Khan: सलमान खान फायरिंग मामले में पुलिस को महज 24 घंटों के भीतर मिली बड़ी सफलता है। पकड़े गए शूटर्स का नाम विकी गुप्ता और सागर पाल बताया जा रहा है। पुलिस ने गोलीबारी मामले में शामिल दोनों बाइक सवार आरोपियों को भुज में ढूंढ निकाला।
मुबंई क्राइम ब्रांच टीम ने गुजरात जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। देर रात इन्हें भुज में माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
Advertisement
सलमान के आवास पर गोलीबारी
14 अप्रैल को तड़के 2 बाइक सवारों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड हवाई फायरिंग की थी। शूटर्स बाइक से आए थे और फायरिंग करके भाग गए थे। दोनों ने हेलमेट पहना रखा था।अपार्टमेंट के बाहर उन गोलियों के निशान भी मिले। एक गोली बालकनी के नेट को चीरती हुई भी निकल गई थी। सलमान अक्सर इसी बालकनी से अपने फैंस का अभिनंदन स्वीकार करते हैं। पड़ताल में वहां गोली का शेल भी बरामद किया गया था।
Advertisement
फायरिंग कर फरार
पुलिस के मुताबिक सलमान के घर के बाहर गोली चलाने वाले शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से ब्रांदा स्थित माउंट मैरी चर्च पहुंचे थे।वहां बाइक छोड़ कुछ दूर पैदल चले और बांद्रा रेलवे स्टेशन के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया। फिरबोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में चढ़ गए, लेकिन सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर उतर कर बाहर चले गए। इन जगहों के सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को देखा गया था।
प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि एक महीने से इलाके और खासतौर पर सलमान के अपार्टमेंट की रेकी कर रहे थे।
Advertisement
गैंगस्टर लॉरेंस कनेक्शन
हमले की जिम्मेदारी को लेकर एक फेसबुक पोस्ट भी वायरल हुआ था। इसमें दावा किया गया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग कराई। खान को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। कहा जाता है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान और अन्य फिल्म स्टार्स ने चिंकारा का शिकार किया था। बिश्नोई समाज की आस्था से जुड़ा मामला था और तभी से कहा जाता है कि लॉरेंस ने बदले की बात कही थी।
Advertisement
ये भी पढ़ें- सलमान खान के घर गोलीबारी करने वाले एक आरोपी का गुरुग्राम से हो सकता है कनेक्शन, पुलिस को संदेह
Advertisement
Published April 16th, 2024 at 07:47 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।