अपडेटेड 19 February 2026 at 20:32 IST

Salim Khan Health Update: ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब कैसी है सलीम खान की हालत? भाईजान की को-स्टार चित्रांगदा सिंह ने दिया अपडेट

Salim Khan Health Update: सलीम खान को माइनर ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अब भाईजान की को-स्टार चित्रांगदा सिंह ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट शेयर की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Follow : Google News Icon  
Salim Khan Health Update shares by chitrangda singh
Salim Khan Health Update shares by chitrangda singh | Image: instagram

Salim Khan Health Update: भाईजान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मंगलवार को उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके चाहने वालें परिवार से लेकर फैंस तक जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इसी बीच सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि सलीम खान की तबीयत में पहले से अब सुधार आया है।

क्या बोलीं चित्रांगदा सिंह?

हाल ही में चित्रांगदा सिंह ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सलीम खान के बारे में बताया है कि वह अब ठीक हैं और रिकवरी मोड़ पर हैं। एक्ट्रेस ने उनके बेहतर हेल्थ और शुभकामनाओं की कामना की है। इस बात को सुनकर फैंस ने राहत की सांस ली है और खुश हो रहे हैं।

क्या बोले थे डॉक्टर्स

डॉक्टर जलील पारकर की निगरानी में उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी की प्रॉसेस की गई। उन्होंने बताया था कि सलीम का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और इसीलिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बाद में माइनर ब्रेन हेमरेज के लिए छोटा सा प्रोसीजर किया गया। सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि ज्यादा ऐज होने के कारण रिकवरी स्लो हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सलीम खान की स्थिति फिलहाल पहले से बेहतर है। वेंटिलेटर सपोर्ट एहतियात के तौर पर दिया गया था और उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है। अगर सुधार इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही वेंटिलेटर हटाया जा सकता है।

सलीम खान का शानदार करियर

सलीम खान हिंदी सिनेमा के शानदार लेखकों की टॉप लिस्ट में आते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें लेखन के क्षेत्र में मिली। जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ने 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड को नई दिशा दी। दोनों ने मिलकर शोले, जंजीर, दीवार, डॉन, त्रिशूल, शक्ति, मिस्टर इंडिया, हाथी मेरे साथी, सीता और गीता, यादों की बारात और काला पत्थर जैसी कई यादगार फिल्मों की कहानी और संवाद लिखे। उनकी लिखी 24 फिल्मों में से 20 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं ।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पेनिट्रेशन के बिना...', छत्तीसगढ़ HC के फैसले पर भड़के विशाल ददलानी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 19 February 2026 at 20:32 IST