BIG BREAKING: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, घायल अभिनेता लीलावती अस्पताल में भर्ती
सैफ अली खान पर चाकू से हमले की चौंकाने वाली खबर आई है। घटना देर रात 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Saif Ali Khan Stabbed: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर आ रही है। उन पर चाकू से हमला हुआ है। घायल अवस्था में एक्टर को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच जुट गई है। मामला चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है।
घटना देर रात 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि रात में एक अज्ञात शख्स सैफ-करीना के घर में घुस आया और उसने एक्टर पर चाकू से हमला किया।
पुलिस का आया बयान
पुलिस ने बताया, “कल देर रात एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुस आया और उनकी नौकरानी से बहस करने लगा। जब अभिनेता ने बीच-बचाव कर उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”
एक अधिकारी ने मामले को लेकर बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई, तब एक्टर के साथ परिवार के कुछ सदस्य मौजूद थे। इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
Advertisement
सैफ की हालत खतरे सके बाहर
अधिकारी ने बताया कि उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
टीम ने बयान में क्या बताया?
सैफ अली खान की टीम ने घटना को लेकर एक बयान जारी करते हुए कहा, ""सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई। वह फिलहाल अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती हैं। यह पुलिस का मामला है।"