बुरी तरह फ्लॉप रहा बॉलीवुड डेब्यू, तो साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- मुझे गलत कास्ट…

Sai Pallavi in Ek Din: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस साई पल्लवी ने फिल्म 'एक दिन' से बॉलीवुड में कदम रखा है जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

Sai Pallavi
Sai Pallavi | Image: instagram

Sai Pallavi in Ek Din: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस साई पल्लवी ने फिल्म 'एक दिन' से बॉलीवुड में कदम रखा है। ये फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी है जिसमें उनके ही बेटे जुनैद खान ने साई के अपोजिट लीड रोल निभाया है। ये फिल्म 2016 में आई थाई फिल्म 'वन डे' की रीमेक है जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट चुकी है। अब फिल्म के फेल होने पर साई पल्लवी ने एक बड़ा खुलासा किया है। 

फिल्म 'एक दिन' ने एक हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर केवल 4.05 करोड़ रुपये का चौंकाने वाला कलेक्शन किया है। अब फिल्म के फ्लॉप होने के बाद एक्ट्रेस साई पल्लवी का एक बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है जिसमें वो कह रही हैं कि वो इस रोल के लिए खुद को फिट नहीं मानती थी। 

'एक दिन' के लिए खुद को सही चॉइस नहीं मानतीं साई पल्लवी

यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक इंटरव्यू में साई पल्लवी ने फिल्म 'एक दिन' में काम करने को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुन फैंस हैरान रह गए हैं। एक्ट्रेस ने कहा- “मुझे लगता है कि कुछ सीन्स में मैं कुछ ज्यादा ही सीरियस हो गई थी, जबकि उन्हें आराम से किया जा सकता था। और मुझे लगता है कि इस भूमिका के लिए मैं सही एक्ट्रेस नहीं थी।”

‘किसी नए कलाकार को कास्ट करना था’

फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद जब आमिर खान ने साई से उनके किरदार के बारे में राय पूछी, तो एक्ट्रेस कुछ देर चुप रहीं। जब आमिर ने कहा, ‘कुछ बोलो’, तो साई ने बॉलीवुड स्टार से कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं इस रोल के लिए बनी थी, और मुझे लगा कि मुझे गलत भूमिका दी गई है"। जब आमिर ने पूछा, ‘तुम क्या कह रही हो?’ तब साई ने कहा कि उनका मानना है कि ये रोल किसी नए कलाकार को मिलना चाहिए था जिसमें चुलबुलापन होता। साई ने कहा कि इस रोल के लिए कोई और ही बना था।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः अभी खत्म नहीं हुई ‘धुरंधर’ की कहानी, साल के अंत में आएगा पार्ट 3? प्रोड्यूसर के हिंट से फैंस हुए गदगद

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड