Sahil Khan: वाइट वेडिंग के बाद साहिल ने 26 साल छोटी पत्नी से किया निकाह, मिलेना ने पिछले महीने ही अपनाया था इस्लाम

Sahil Khan Nikah: स्टाइल फेम एक्टर साहिल खान ने अपनी 26 साल छोटी पत्नी मिलेना एलेक्जेंड्रा से वाइट वेडिंग करने के बाद अब निकाह कर लिया है।

Follow : Google News Icon  
Sahil Khan Nikah with Milena Alexandra
Sahil Khan Nikah with Milena Alexandra | Image: instagram

Sahil Khan Nikah: स्टाइल फेम एक्टर साहिल खान ने अपनी 26 साल छोटी पत्नी से वाइट वेडिंग करने के बाद अब निकाह कर लिया है। बता दें कि ये दोनों ही शादियां दुबई के बुर्ज खलीफा में हुई हैं। एक्टर और फिटनेस एंटरप्रेन्योर ने इसकी एक झलक भी फैंस को दिखाई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

48 साल के साहिल खान की पत्नी का नाम मिलेना एलेक्जेंड्रा (Milena Alexandra) है जो 22 साल की हैं। कपल ने पिछले साल रूस में लीगल वेडिंग की थी। फिर इस साल उन्होंने अपने यूनियन को शान से सेलिब्रेट करने का फैसला किया। साहिल और मिलेना ने इस साल 9 फरवरी को दुबई में क्रिश्चियन वेडिंग कर ली। और अब कपल की निकाह सेरेमनी हुई है।

साहिल खान ने पत्नी मिलेना से किया निकाह

साहिल खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो और मिलेना निकाह के लिबास में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने सफेद कुर्ता पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने सफेद फूलों की मालाओं से सजी गुलाबी पगड़ी भी पहन रखी थी। उनकी पत्नी मिलेना भी सफेद लिबास में देखी गईं। 

एक्टर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपनी पत्नी के चेहरे से फूल मालाओं को हटाते नजर आ रहे हैं। मिलेना भी मुंह को हाथ से छुपाते हुए शर्माने लग जाती हैं। इसे शेयर करते हुए साहिल ने कैप्शन में लिखा है- अल्लाह निकाह मुबारक करे।

Advertisement

साहिल खान की पत्नी ने अपनाया इस्लाम

साहिल खान ने एक महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए अनाउंस किया था कि उनकी पत्नी ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने मिलेना के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- “ये घोषणा करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मेरी पत्नी मिलेना एलेक्जेंड्रा ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। इस खूबसूरत सफर के लिए अल्हम्दुलिल्लाह! अल्लाह हमें माफ कर दे और हमारी दुआ कबूल करे”। हालांकि, बाद में उन्होंने पोस्ट का कैप्शन एडिट करके इस्लाम कबूल करने वाली बात हटा दी थी। अब उन्होंने मिलेना से निकाह कर लिया है। 

ये भी पढ़ेंः साहिल खान की 26 साल छोटी पत्नी ने पहले अपनाया इस्लाम, फिर दुबई में की क्रिश्चियन वेडिंग, बुर्ज खलीफा से सबको हिला दिया

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड