साहिल खान की 26 साल छोटी पत्नी ने पहले अपनाया इस्लाम, फिर दुबई में की क्रिश्चियन वेडिंग, बुर्ज खलीफा से सबको हिला दिया
Sahil Khan Wedding: साहिल खान ने मिलेना एलेक्जेंड्रा से दुबई में ग्रैंड वेडिंग की है। मिलेना ने पिछले महीने ही इस्लाम धर्म अपना लिया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sahil Khan Wedding: एक्टर और फिटनेस एंटरप्रेन्योर साहिल खान ने मिलेना एलेक्जेंड्रा (Milena Alexandra) से दुबई में ग्रैंड वेडिंग कर ली है। पिछले साल रूस में लीगल वेडिंग करने के बाद 48 साल के साहिल ने अपनी 26 साल छोटी पत्नी संग बुर्ज खलीफा के नीचे हमेशा साथ रहने की दोबारा कस्में खाईं। बता दें कि ये साहिल की दूसरी शादी है।
साहिल खान और मिलेना एलेक्जेंड्रा ने इस साल 9 फरवरी को दुबई में प्रोपर वेडिंग की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्टर ने वैलेंटाइन डे पर अपने इस खास दिन की झलक फैंस के साथ शेयर की है।
साहिल खान ने मिलेना संग दुबई में रचाई दूसरी शादी
साहिल ने सबसे पहले अपने वेडिंग केक का वीडियो शेयर किया है जिसमें कपल के नाम के साथ साथ शादी की तारीख भी लिखी है। शादी की तरह ये केक भी काफी बड़ा और ग्रैंड था। यही कारण है कि लोग कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि केक बुर्ज खलीफा से भी बड़ा है। इसके अलावा, एक्टर ने शादी की डेकोरेशन की झलक भी पोस्ट की है जिसे देख आपकी आंखें चमक जाएंगी।
साहिल खान ने तीसरे पोस्ट में मिलेना के साथ अपनी वाइट वेडिंग की तस्वीरें शेयर कीं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कैसे साहिल ने मिलेना के साथ क्रिश्चियन वेडिंग की है। उनकी पत्नी ने सफेद रंग का गाउन पहना था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं दूल्हे राजा ब्लैक कलर के टक्सेडो में नजर आए। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए साहिल ने कैप्शन में लिखा- अभी अपनी बेबी के साथ शादी की है।
Advertisement
साहिल खान की पत्नी मिलेना ने अपनाया इस्लाम धर्म
स्टाइल फेम एक्टर ने एक महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए अनाउंस किया था कि उनकी पत्नी ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने मिलेना के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- “ये घोषणा करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मेरी पत्नी मिलेना एलेक्जेंड्रा ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। इस खूबसूरत सफर के लिए अल्हम्दुलिल्लाह! अल्लाह हमें माफ कर दे और हमारी दुआ कबूल करे”।
इसके बाद साहिल को काफी ट्रोल किया गया था। ऐसे में अब जब साहिल ने शादी कर ली है, तब भी नेटिजंस ने नोटिस किया कि कैसे इस्लाम धर्म होने के बाद भी एक्टर ने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की है।