'वाइफ को कन्वर्ट करके खुद...'; साहिल खान की 26 साल छोटी पत्नी ने अपनाया इस्लाम, सोशल मीडिया पर जमकर हुई आलोचना

Sahil Khan Wife: एक्टर और फिटनेस एंटरप्रेन्योर साहिल खान ने खुलासा किया है कि उनकी पत्नी मिलेना एलेक्जेंड्रा ने इस्लाम कबूल कर लिया है।

Follow : Google News Icon  
Sahil Khan with his wife Milena Alexandra.
साहिल खान की पत्नी मिलेना ने अपनाया इस्लाम | Image: Instagram

Sahil Khan Wife: एक्टर और फिटनेस एंटरप्रेन्योर साहिल खान आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बार वो अपनी पत्नी को लेकर कंट्रोवर्सी में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में ऐलान किया है कि उनकी दूसरी पत्नी मिलेना एलेक्जेंड्रा (Milena Alexandra) ने इस्लाम कबूल कर लिया है। जबसे साहिल ने ये अनाउंस किया है, तबसे ही नेटिजंस सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर घेर रहे हैं। 

साहिल खान ने कुछ महीनों पहले ही अपने इंस्टा हैंडल के जरिए फैंस को अपनी दूसरी पत्नी मिलेना से इंट्रोड्यूस करवाया था। पिछले साल ही कपल ने शादी की थी। अब शादी के बाद 22 साल की मिलेना ने अपना धर्म बदल लिया है। 

साहिल खान की पत्नी मिलेना ने अपनाया इस्लाम 

साहिल खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “ये घोषणा करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मेरी पत्नी मिलेना एलेक्जेंड्रा ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। इस खूबसूरत सफर के लिए अल्हम्दुलिल्लाह! अल्लाह हमें माफ कर दे और हमारी दुआ कबूल करे”। 

पत्नी के इस्लाम कबूल करने के बाद ट्रोल हुए साहिल खान

जैसे ही साहिल ने ये पोस्ट किया, ये तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, फैंस ने इस फोटो में एक चीज नोटिस कर ली और वो है एक्टर के गले का क्रॉस पेंडेंट। अब इसी चीज को लेकर लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी है।

Advertisement

एक ने लिखा- ‘पहले आप खुद तो इस्लाम को अपना लो’। वहीं दूसरा कमेंट करता है- ‘अगर आप सच में उससे प्यार करते तो उसका धर्म नहीं बदलवाते’। तीसरा लिखता है- ‘ऐसा लग रहा है कि आपने भी अपना धर्म बदलकर ईसाई धर्म अपना लिया है’। एक ने लिखा- ‘वाइफ को कन्वर्ट करके खुद के गले में क्रिश्चियन का लोगो लटका लिया। साहिल भाई’।

ये भी पढ़ेंः एक तरफ ऋतिक बने स्टार, दूसरी तरफ पिता पर चली गोलियां, राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड ने क्यों करवाया था हमला?

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड