एक MMS ने बर्बाद किया एक्ट्रेस का करियर, रॉयल फैमिली से ताल्लुक, बोल्ड सीन्स देकर हुईं थीं मशहूर
Riya Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन अपने करियर के पीक पर थीं जब उनका एक MMS वीडियो लीक हो गया जिससे उन्हें बदनामी का सामना करना पड़ा।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Riya Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन एक समय पर फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड अदाकाराओं में से एक हुआ करती थीं। फिर उनका एक MMS वीडियो लीक हो गया जो उनके उभरते करियर को खा गया। उस बात को लगभग 20 साल होने वाले हैं लेकिन एक्ट्रेस अभी भी उससे उबर नहीं पाई हैं।
रिया सेन ने हिंदी के साथ साथ बंगाली, तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। वो आइकॉनिक एक्ट्रेस सुचित्रा सेन की नातिन और मुनमुन सेन की बेटी हैं। रिया के पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से हैं। रिया ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी मां की मूवी ‘विषकन्या’ से की थी। फिर रिया 1998 में फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो ‘याद पिया की आने लगी’ में नजर आईं।
एक MMS कांड ने खा लिया रिया सेन का करियर!
फिर लीड हीरोइन के रूप में रिया सेन को 2001 की फिल्म ‘स्टाइल’ में देखा गया था जिसने उन्हें लोकप्रियता दिलाने का काम किया। बाद में उन्हें ‘दिल विल प्यार व्यार’, ‘कयामत’ और ‘झंकार बीट्स’ जैसी कई सफल फिल्मों में देखा गया। फिर आया 2005 जब उनके एक प्राइवेट वीडियो ने उनका करियर तबाह कर दिया।
Advertisement
पब्लिसिटी पाने के लिए लीक कराया MMS?
उस समय ऐसी चर्चा थीं कि रिया सेन का एक्टर अश्मित पटेल संग अफेयर चल रहा है। रूमर्ड कपल का एक अश्लील एमएमएस भी ऑनलाइन लीक हो गया था जिसे लेकर खूब बवाल हुआ। रिया और अश्मित को काफी बदनामी और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ऐसा आरोप लगाया गया कि पब्लिसिटी पाने के लिए दोनों ने खुद अपना MMS लीक किया है। हालांकि, रिया और अश्मित ने इन आरोपों को ठुकरा दिया था।
Advertisement
रिया सेन वैसे ही अपने बोल्ड किरदारों को लेकर पॉपुलर थी लेकिन इस एमएमएस कांड से उनकी इमेज पर काफी गहरा असर पड़ा। बाद में एक्ट्रेस ने हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों और वेब शो में काम किया लेकिन उनका कोई भी प्रोजेक्ट कमर्शियली सक्सेसफुल नहीं रहा। अगर करियर के पीक पर उनके साथ ये कांड ना होता तो शायद आज रिया सेन एक अलग ही मुकाम पर होतीं।