
Aditi-Siddharth: पहले मंदिर में शादी, अब किले में की रॉयल वेडिंग, लाल लहंगे में सुंदर लगीं अदिति
Aditi Rao Hydari-Siddharth: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने अपनी शादी के दो महीने बाद अपनी दूसरी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं जिनसे आप नजरें नहीं हटा पाएंगे।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को तेलंगाना के एक 400 साल पुराने मंदिर में शादी की थी। उसके बाद उन्होंने जयपुर के अलीला फोर्ट बिशनगढ़ में भी सात फेरे लिए।
Image: @aditiraohydari
तेलंगाना के मंदिर में सादगी से शादी रचाने के बाद अदिति राव हैदरी ने रॉयल अंदाज में राजस्थान में फिर से वेडिंग सेरेमनी की है। बता दें कि अदिति खुद एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।
Image: @aditiraohydariAdvertisement
दूसरी शादी के लिए अदिति ने ट्रेडिशनल रेड लहंगा पहना था जिसे उन्होंने कुंदन ज्वेलरी के साथ पेयर किया। उन्होंने झुमके, शीश पट्टी, गले में हार और उंगलियों में कई सारी अंगूठियां पहनी थीं।
Image: @aditiraohydari
वहीं, दूसरी तरफ दूल्हे राजा सिद्धार्थ ने आइवरी सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने गले में मोतियों की माला भी पहनी हुई थी।
Image: @aditiraohydariAdvertisement
अदिति ने अपने हाथों में वहीं चांद वाली मेहंदी लगा रखी थी जो उन्होंने अपनी टेंपल वेडिंग के लिए लगाई थी। अब दूसरी शादी कपल ने पहले ही की थी या अभी की है, ये अभी तक क्लियर नहीं हुआ है।
Image: @aditiraohydari