'रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा वरना...', रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 की दीवानी हुईं प्रीति जिंटा, जानिए रिव्यू में क्या-क्या कहा?
फिल्म धुरंधर-2 की प्रीमियर और स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अपनी मां के साथ इस मूवी को देखकर इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने इसे दोबारा थिएटर में देखने की इच्छा जाहिर की है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

आदित्य धर के निर्देशन में बनी एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) रिलीज के साथ खूब सुर्खियों बटोर रही है। पेड प्रिव्यू में ही फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए। पहले दिन के पेड प्रीव्यू और स्पेशल स्क्रीनिंग में इसे देखने वाले दर्शक और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जमकर तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार पर भी धुरंधर-2 की दीवनगी सिर चढ़कर बोल रही है। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है।
फिल्म के प्रीमियर और स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अपनी मां के साथ इसे देखकर इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने इसे दोबारा थिएटर में देखने की इच्छा जाहिर की। प्रीति ने अर्जुन रामपाल और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ थिएटर से तस्वीरें शेयर करते हुए फिल्म की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने एक्टिंग, डायरेक्शन से लेकर डायलॉग तक को जबरदस्त बताया है।
धुरंधर-2 की तारीफ में प्रीति ने क्या कहा?
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म की तारीफ करते हुए प्रीति जिंटा ने लिखा "कल रात मैंने 'धुरंधर 2' देखी और बस इतना ही कहना चाहूंगी कि, 'बदला हो तो धुरंधर जैसा, वरना हो ही नहीं।' उन्होंने आगे कहा, 'निर्देशन, अभिनय, संगीत, एडिटिंग, कहानी, कास्टिंग और बाकी हर कुछ जबरदस्त है। फिल्म देखने के बाद मां ने सबसे पहली बात यही कही कि वह इसे अपने दोस्तों के साथ थिएटर में दोबारा देखना चाहती हैं और मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही महसूस हो रहा है।"
आदित्य धर ने मुझे अपना फैन बना दिया-प्रीति जिंटा
एक्ट्रेस ने निर्देशक आदित्य धर से रणवीर सिंह सहित पूरी स्टार कास्ट की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आदित्य धर ने उन्हें उनकी फैन बना दिया है और फिल्म एक immersive अनुभव है। बता दें कि आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है, लेकिन 18 मार्च की शाम को ही पेड प्रीव्यू के जरिए इसने इतिहास रच दिया।दिसंबर 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और 1000 करोड़ क्लब में जगह बनाई थी, जिससे फैंस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म रिलीज होते ही अपने पिछले पार्ट के पहले दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
Advertisement
पेड प्रीव्यू ने फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड
आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज हो गई है, लेकिन 18 मार्च की शाम को ही पेड प्रीव्यू के जरिए इसने इतिहास रच दिया।दिसंबर 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और 1000 करोड़ क्लब में जगह बनाई थी, जिससे फैंस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म रिलीज होते ही अपने पिछले पार्ट के पहले दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।