अपडेटेड 19 March 2026 at 09:29 IST

Dhurandhar 2 Collection: 'धुरंधर 2' ने रिलीज के साथ पेड प्रीव्यू में ही रच दिया इतिहास, इन फिल्मों को पीछे छोड़ छप्पर फाड़ कमाई से बनाया रिकॉर्ड

आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' या 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है, लेकिन 18 मार्च की शाम को ही पेड प्रीव्यू के जरिए फिल्म ने इतिहास रच दिया। छप्पर फाड़ कमाई से नया रिकॉर्ड बना दिया।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 | Image: X

रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज के साथ ही पेड प्रीव्यू शोज में  बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। पहले ही दिन छप्पर फाड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई से शुरुआत कर साबित कर दिया कि आने वाले दिनों कई रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। आईए जानते हैं पहले दिन 'धुरंधर 2' ने कितना कमाया और बनाया कौन सा नया रिकॉर्ड...

आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है, लेकिन 18 मार्च की शाम को ही पेड प्रीव्यू के जरिए इसने इतिहास रच दिया। दिसंबर 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और 1000 करोड़ क्लब में जगह बनाई थी, जिससे फैंस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म रिलीज होते ही अपने पिछले पार्ट के पहले दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

पेड प्रीव्यू में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

ट्रेड एनालिस्ट्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में पेड प्रीव्यू से 'धुरंधर 2'  ने 44 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है, जो ग्रॉस में 52 करोड़ से ज्यादा है। यह किसी भी भारतीय फिल्म के पेड प्रीव्यू का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले स्त्री 2' ने पेड प्रीव्यू से 10 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' थी जिसने 25 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसे भी यह फिल्म आसानी से तोड़ चुकी है। 'धुरंधर-2 या 'धुरंधर: द रिवेंज' ने इन दोनों फिल्मों को पछाड़कर नंबर 1 पर कब्जा जमा लिया है।

6 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर लगे इतने शो

दर्शकों को एक बार फिर 'धुरंधर 2' में जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और भरपूर एंटरटेनमेंट की डोज मिली, जिससे दर्शक सिनेमाघर की ओर खींचे जा रहे हैं। फिल्म भारत में ही 6,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर करीब 9,000 से 12,000 शोज लगाए गए थे। कुछ जगहों पर मलयालम और कन्नड़ वर्जन के शोज तकनीकी दिक्कतों से टल गए, लेकिन हिंदी वर्जन में हाई टिकट प्राइस और डिमांड के कारण टिकट पहले से ही सोल्ड आउट हो गए थे। हाई डिमांड की वजह से कई शोज में डिले, पोस्टपोनमेंट और कैंसलेशन भी हुए, लेकिन फिर भी दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने की तैयारी

रणवीर सिंह का इंटेंस परफॉर्मेंस, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार कास्ट के साथ यह एक्शन-रिवेंज थ्रिलर दर्शकों को एक बार फिर एंटरटेनमेंट की डोज दे रही है। प्रीव्यू शोज में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से साफ है कि 19 मार्च को फिल्म की ओपनिंग ब्लॉकबस्टर लेवल की होगी और बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिखेगी।

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के स्पॉइलर ने बढ़ाई हलचल, ‘बड़े साहब’ और ‘ल्यारी किंग’ का सच

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 March 2026 at 09:29 IST