अपडेटेड 3 October 2024 at 12:58 IST
Jani Master: रेप केस में गिरफ्तार हुए Stree 2 के कोरियोग्राफर को क्यों मिली अस्थायी जमानत?
Jani Master: रेप केस में गिरफ्तार हुए मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर को जमानत मिल चुकी है। ऐसी खबरें हैं कि जानी को कथित तौर पर अस्थायी राहत मिल गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Jani Master: रेप केस में गिरफ्तार हुए मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर को कथित तौर पर जमानत मिल चुकी है। स्त्री 2 फेम कोरियोग्राफर को कुछ दिन पहले 21 वर्षीय महिला सहकर्मी से बलात्कार के आरोप में गोवा से गिरफ्तार किया गया था। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि जानी को कथित तौर पर अस्थायी राहत मिल गई है।
जानी मास्टर के खिलाफ POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जूनियर कोरियोग्राफर का आरोप है कि जिस समय उसके साथ ये दुष्कर्म हुआ था, उस वक्त वो नाबालिग थी।
जानी मास्टर को नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए दी जमानत
आपको बता दें कि इस साल जानी मास्टर को नेशनल अवॉर्ड देने की मंजूरी मिल चुकी है। उन्हें फिल्म Thiruchitrambalam के गाने ‘मेघम करुकथा’ को कोरियोग्राफ करने के लिए ये बड़ा सम्मान मिल रहा है। नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी इस हफ्ते के अंत तक दिल्ली में होने की संभावना है।
ऐसे में अब मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि जानी मास्टर को कोर्ट ने अस्थायी जमानत दे दी है। नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए ही उन्हें 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक जमानत दी गई है। हालांकि, कोरियोग्राफर की टीम ने अभी तक इस खबर पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Advertisement
रेप मामले में जानी मास्टर गिरफ्तार
सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर जानी मास्टर को जूनियर महिला कोरियोग्राफर के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया था। साइबराबाद पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने फरार आरोपी को गोवा के एक लॉज से पकड़ लिया और हैदराबाद ले आई थी।
गौरतलब है कि महिला कोरियोग्राफर का आरोप है कि 2020 में मुंबई वर्क ट्रिप पर जानी ने उसका यौन उत्पीड़न किया था और अलग-अलग जगहों पर उसका रेप करता रहा। उस समय वो नाबालिग थी और उसके साथ जानी ने मारपीट भी की थी। अब जानी मास्टर को न्यायिक हिरासत के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 3 October 2024 at 12:58 IST