Ranveer Singh Firing Case: रणवीर सिंह से बिश्नोई गैंग ने मांगे थे 10 करोड़, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद हैरी बॉक्सर ने भेजा था धमकी भरा मैसेज

'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह को बीते दिनों मिली धमकी मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि धमकी Voice Note अमेरिकन नंबर से आया था, जिसमें 10 करोड़ रुपए की रकम की मांग की गई थी।

Follow : Google News Icon  
Ranveer Singh
रणवीर सिंह से बिश्नोई गैंग ने मांगी थी 10 करोड़ की रकम | Image: instgram

Ranveer Singh Threat Case: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच बीते दिनों उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें करोड़ों रुपए की रकम की मांग की गई थी। मामले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि धमकी भरा वॉइस नॉट अमेरिकन नंबर से आया था, जिसमें 10 करोड़ रुपए की रकम की मांग की गई थी।

'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह को बीते दिनों मिली धमकी मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग ने जहां से धमकी भरा वॉइस नॉट भेजा था वो मैसेज अमेरिकन नंबर से आया था। बिश्नोई गैंग ने एक्टर से 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। क्राइम ब्रांच उस नंबर की जानकारी लेने के लिए प्रोटोकाल के माध्यम से अमेरिका की संबंधित एजेंसी से संपर्क कर रही है।

हैरी बॉक्सर ने भेजा था धमकी भरा मैसेज-मुंबई पुलिस

मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि मौजूदा समय में बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट भेजकर रणवीर सिंह को धमकी दी और 10 करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी। क्राइम ब्रांच की प्राथमिक जांच में रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर आए वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है।

बिश्नोई गैंग ने मांगे थे रणवीर सिंह से 10 करोड़

हालांकि, इससे जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, हैरी बॉक्सर ने यह Voice Note रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद भेजी थी। रणवीरको वायस नोट के जरिए धमकी उनके मैनेजर के मोबाइल नंबर पर दी गई थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज किया है और जांच कर रही है। बता दें कि इस धमकी के आने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, पुलिस ने फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज नहीं की है लेकिन प्रिलिमिनरी इंक्वायरी शुरू कर दी है।

Advertisement

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद दी थी धमकी

बता दें कि रोहित शेट्टी के जूहू स्थित घर के बाहर फरवरी की शुरुआत में गोलीबारी हुई थी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह के मैनेजर को धमकी भरा मैसेज भेजकर 10 करोड़ की रकम मांगी थी। 

यह भी पढ़ें; आरती-अजान की आवाज और फिर बवाल...जबलपुर में कैसे भड़का सांप्रदायिक तनाव

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड