अपडेटेड 15 November 2025 at 22:33 IST
Dhurandhar Trailer Release: अब इस दिन आएगा रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का ट्रेलर? ग्रैंड इवेंट में होगा लॉन्च, सोशल मीडिया पर बढ़ी हाइप
Dhurandhar Trailer Release: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर पहले 12 नवंबर को एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च होने वाला था, लेकिन दो वजहों से इसे टाल दिया गया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar Trailer Release: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर दर्शकों के बीच दिन पर दिन हाइप बढ़ती जा रही है। जबसे आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म का टीजर लॉन्च किया है, तबसे ही फैंस के लिए इसके ट्रेलर और रिलीज का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। अब फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर की नई रिलीज डेट को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर पहले 12 नवंबर को एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च होने वाला था लेकिन दो वजहों से इसे टाल दिया गया था। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर कब होगा रिलीज?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर 18 नवंबर 2025 को रिलीज हो सकता है। ये साल के सबसे बड़े इवेंट में से एक हो होगा जिसका निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने किया है। पहले ये इवेंट पिछले हफ्ते होने वाला था लेकिन दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के चलते इसे टाल दिया गया था।
इस वजह से टला ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट
पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि "सीनियर एक्टर धर्मेंद्र की अचानक तबीयत खराब होने की खबर के बाद निर्माताओं ने इवेंट को पोस्टपोन करने का फैसला किया था। उनके सम्मान और इंडस्ट्री के संवेदनशील माहौल को देखते हुए, टीम ने इसे स्थगित करना ही बेहतर समझा।" दूसरा कारण दिल्ली धमाका बताया जा रहा है जिसके कारण मुंबई और दिल्ली में सुरक्षा प्रोटोकॉल बढ़ा दिए गए हैं।
Advertisement
उस समय निर्माता जियो स्टूडियोज द्वारा जारी एक बयान में भी कहा गया कि "कल हुए दिल्ली बम विस्फोट के पीड़ितों और प्रभावित परिवारों के सम्मान में, 12 नवंबर को होने वाला धुरंधर ट्रेलर लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च की नई डेट और डिटेल्स जल्द ही शेयर कर दी जाएंगी। समझने के लिए धन्यवाद। जियो स्टूडियोज, बी62 स्टूडियोज और टीम धुरंधर।" फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
ये भी पढे़ंः दिल्ली धमाके के बाद ‘धुरंधर’ के मेकर्स का बड़ा फैसला, बदली रणवीर सिंह की फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 November 2025 at 22:33 IST