अपडेटेड 11 November 2025 at 19:16 IST
दिल्ली धमाके के बाद ‘धुरंधर’ के मेकर्स का बड़ा फैसला, बदली रणवीर सिंह की फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट
Dhurandhar Trailer: ‘धुरंधर’ की टीम ने घोषणा की है कि फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट टाल दिया गया है। ऐसा "दिल्ली बम विस्फोट के पीड़ितों और प्रभावित परिवारों के सम्मान में" किया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar Trailer: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ जबसे अनाउंस हुई है, तबसे ही दर्शकों के बीच जबरदस्त हाइप बना रही है। मेकर्स ने पहले ऐलान किया था कि फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया जाएगा लेकिन अब ये इवेंट रद्द कर दिया गया है। मेकर्स ने ये फैसला दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के मद्देनजर लिया है।
‘धुरंधर’ की टीम ने घोषणा की है कि फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट टाल दिया गया है। ऐसा "दिल्ली बम विस्फोट के पीड़ितों और प्रभावित परिवारों के सम्मान में" किया गया है।
दिल्ली धमाके के बाद बदली ‘धुरंधर’ की ट्रेलर रिलीज डेट
बता दें कि पहले आदित्य धर के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर 12 नवंबर को एक लॉन्च कार्यक्रम में रिलीज किया जाना था। हालांकि, उस इवेंट को स्थगित कर दिया गया है और जल्द ही नई तारीख भी सामने आ जाएगी।
निर्माता जियो स्टूडियोज द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है- "कल हुए दिल्ली बम विस्फोट के पीड़ितों और प्रभावित परिवारों के सम्मान में, 12 नवंबर को होने वाला धुरंधर ट्रेलर लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च की नई डेट और डिटेल्स जल्द ही शेयर कर दी जाएंगी। समझने के लिए धन्यवाद। जियो स्टूडियोज, बी62 स्टूडियोज और टीम धुरंधर।"
Advertisement
‘धुरंधर’ के पोस्टर ने मचाई सनसनी
‘धुरंधर’ के मेकर्स हाइप बनाई रखने के लिए धीरे-धीरे चीजें रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में, फिल्म से अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त के नए लुक पोस्टर साझा किए गए थे जो आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। उनके अलावा, फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। जबकि इसका निर्देशन 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम आदित्य धर ने किया है जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
ये भी पढ़ेंः Mahavatar: चिरंजीवी परशुराम के रोल के लिए विक्की कौशल ने शराब और नॉन-वेज से बनाई दूरी? सामने आया बड़ा सच
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 11 November 2025 at 19:16 IST