अपडेटेड 27 December 2025 at 12:35 IST

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की दहाड़, रणवीर सिंह की फिल्म ने बनाया इस साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड; कई फिल्मों को पछाड़ा

'धुरंधर' ने तीसरे वीक में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया और कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड चरमरा दिया। फिल्म की अब तक की कमाई एक हजार करोड़ के पार पहुंच गई है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar Box Office Collection Day 13
Dhurandhar Box Office Collection Day 13 | Image: X

Dhurandhar BO Collection : आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का कलेक्शन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की कमाई के आंकड़े बता रहे हैं कि अभी भी ये बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है। यह साल 2025 की ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी। साथ ही 'जवान' को धूल चटाते हुए ये स्पाई थ्रिलर अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म ने रिलीज के 22 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके बावजूद अब भी ये दर्शकों को टिकट खिड़की तक खिंचने में कामयाब हो रही है। अब इसके शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जो वाकई चौंकाने वाले हैं।

क्रिसमस की छुट्टी से मिला खूब फायदा

इससे पहले 'धुरंधर' के 21वें दिन के कारोबार पर नजर डालें तो क्रिसमस की छुट्टी ने इसके कलेक्शन को ऐसा बूस्ट दिया जिसका अनुमान लगाना भी मुश्किल था। गुरुवार को फिल्म ने कुल 26 करोड़ रुपये जुटाए। इसी के साथ 'धुरंधर' के नाम 21वें दिन हिंदी फिल्म के सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। इससे पहले क्रिसमस के दिन सबसे ज्यादा 15.5 करोड़ का नेट कलेक्शन 'पुष्पा 2' के नाम था।

'धुरंधर' ने 600 करोड़ का जादुई आंकड़ा किया पार

अब 'धुरंधर' के 22वें दिन का कलेक्शन सामने आया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में शुक्रवार को 15 करोड़ रुपये बटोरे। हालांकि आंकड़ों में थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 648.50 करोड़ रुपये हो गया है। महज तीन हफ्तों के भीतर 'धुरंधर' 600 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है और अब 700 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

Advertisement
Uploaded image

'धुरंधर' ने 1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

'धुरंधर' का देश के अलावा दुनियाभर में भी डंका बज रहा है। ये साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने रिलीज के महज 21 दिन के भीतर ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और 1000 करोड़ क्लब में एंट्री मार इतिहास रच दिया। ‘धुरंधर‘ ने सिर्फ 21 दिनों में दुनिया भर में 1006.7 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

'धुरंधर' ने इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' से पहले विक्की कौशल की 'छावा' साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। इसने वर्ल्डवाइड 807.91 करोड़ कमाए थे। जबकि फिल्म ने भारत में 601.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इससे पहले 'पठान' और 'एनिमल' इस लिस्ट में शामिल थी। 'पठान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये, जबकि भारत में 529.96 करोड़ रुपये रहा था। वहीं 'एनिमल' ने दुनियाभर में 918 करोड़ और भारत में 556 करोड़ रुपये जुटाए थे। इन तीनों ही फिल्मों को रणवीर सिंह की फिल्म ने सिर्फ 22 दिनों के भीतर पछाड़ दिया है। 

Advertisement

इस लिस्ट में 9वीं बनी 'धुरंधर' 

जान लें कि 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' (1788.06 करोड़ रुपये) ने साल 2017 में सबसे पहले दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद 'दंगल' 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म बनी। ये रिकॉर्ड आज भी उसी के नाम है। फिर 'आरआरआर' (1230 करोड़ रुपये), 'केजीएफ: चैप्टर 2' (1215 करोड़ रुपये), 'जवान' (1160 करोड़ रुपये), पठान' (1055 करोड़ रुपये) और 'कल्कि 2898 एडी' (1042.25 करोड़ रुपये) जैसी फिल्में इस लिस्ट में शामिल हुईं। अब इसमें 'धुरंधर' भी शामिल हो चुकी है, जिसने महज 22 दिनों में दुनियाभर में 1003 करोड़ रुपये बटोर डाले।

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के आगे नहीं टिक पाई कार्तिक आर्यन की फिल्म

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 27 December 2025 at 11:53 IST