अपडेटेड 21 March 2025 at 23:05 IST
'आलिया नहीं है मेरी पहली पत्नी', शादी को लेकर रणबीर कपूर के खुलासे से शॉक हुए फैंस; बोल- मैं फर्स्ट वाइफ से...
रणबीर ने खुलासा किया है कि आलिया उनकी पहली पत्नी नहीं हैं। एक्टर ने अपनी पहली शादी का ऐसा राज खोला है, जिसके बारे में जान उनके चाहने वाले हैरत में पड़ गए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के क्यूट कपल्स की जब बात आती है तो उस लिस्ट में स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम शुमार रहता है। रणबीर और आलिया जब भी एक साथ स्पॉट होते हैं तो अपनी केमिस्ट्री से लाइमलाइट लूट ही देते हैं। फैंस भी अपने फेवरेट कपल पर खूब प्यार लुटाते हैं। अब रणबीर ने अपनी शादी को लेकर ऐसा शॉकिंग खुलासा किया है, जिसके बारे में जान फैंस चौंक गए हैं।
रणबीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आलिया उनकी पहली पत्नी नहीं हैं। एक्टर ने अपनी पहली शादी का ऐसा राज खोला है, जिसके बारे में जान उनके चाहने वाले हैरत में पड़ गए हैं।
रणबीर कपूर का शादी को लेकर खुलासा
रणबीर कपूर ने मेशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी लाइफ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है, जो शॉकिंग नहीं मजेदार हैं। उन्होंने बताया कि आलिया से पहले भी उनकी एक पत्नी हैं, जिसने वो आज तक मिले तक नहीं है।
फैंन मोमेंट से जुड़ा शेयर किया अजीबोगरीब किस्सा
ये किस्सा रणबीर के अजीबोगरीब फैन मोमेंट से जुड़ा है। एक्टर ने बताया कि किस्सा उनके करियर के शुरुआती दिनों के समय का है। तब एक लड़की उनके घर के बाहर आई। मेरे वॉचमैन ने बताया था कि वो एक पंडित अपने साथ लेकर आई थी और उसने मेरे गेट से ही शादी कर ली थी।
Advertisement
रणबीर ने बताया कि यह वो घर था जिसमें मैं अपने पेरेंट्स के साथ रहता था। गेट पर टीका लगा हुआ था और वहां फूल भी थे। जब उसने यह सब किया मैं शहर से बाहर था। जब मुझे इसके बारे में पता चला तो काफी अजीब लगा।
‘पहली पत्नी से मिलने का इंतजार’
Advertisement
एक्टर ने कहा कि मैं इसे सबसे क्रेजी फैन मोमेंट नहीं कहूंगा, क्योंकि ये थोड़ी निगेटिव लगेगा। उन्होंने आगे मजाक में यह भी कहा कि मैं आज तक अपनी पहली पत्नी से नहीं मिला हूं। मैं इंतजार कर रहा हूं कि मुझे कभी उससे मिलने का मौका मिले। रणबीर के इस किस्से को शेयर करने के बाद जहां कुछ फैंस हैरान हो गए, तो कुछ अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
बात रणबीर और आलिया की जोड़ी की करें तो कपल ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह काफी हिट है। ब्रह्मास्त्र के बाद अब फैंस को इंतजार दोबारा से बड़े पर्दे पर इस जोड़ी को देखना का है। रणबीर और आलिया एक साथ फिल्म 'लव एंड वार' में नजर आएंगे। यह संजय लीला भंसाली की फिल्म है, जिसमें इन दोनों के साथ विक्की कौशल भी लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा रणबीर और आलिया के पास और भी कई फिल्में हैं, जिस पर दोनों काम कर रहे हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 21 March 2025 at 23:05 IST