अपडेटेड 21 April 2024 at 17:10 IST

Ramayana की शूटिंग के बीच बदले-बदले लुक में नजर आए Ranbir Kapoor, फैंस ने पूछा- एनिमल 2 के लिए है?

Ranbir Kapoor का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर को बदले बदले लुक में देखा जा सकता है।

Follow : Google News Icon  
Ranbir Kapoor Video
रणबीर कपूर का नया लुक | Image: Instagram

Ranbir Kapoor New Look: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्टर की पिछली रिलीज फिल्म 'एनमिल' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़े थे। एनिमल के सुपरहिट होने के बाद हाल ही में रणबीर ने करोड़ों की एक कार भी खरीदी, जिसकी खूब चर्चाएं हुई। इसके बाद अब वह नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

इस बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर को बदले बदले लुक में देखा जा सकता है।  इस लुक को देखकर फैंस को एनिमल की याद आ गई। कुछ फैंस ने तो ये तक कहा कि उनका ये लुक एनिमल 2 के लिए है।

इस लुक में नजर आए रणबीर

रविवार (21 अप्रैल) को रणबीर कपूर को निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ मुंबई में स्पॉट हुए। इस दौरान रणबीर क्लीन शेव लुक में दिखाई दिए। एक्टर ने ब्लैक कलर की टीशर्ट और ऑरेंज शॉर्ट पहने थे, जिसमें वह काफी हैडसंम लग रहे थे। रणबीर और अयान को एक साथ कार में बैठकर जाते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया पर रणबीर के इस लुक को लेकर लोगों ने तरह तरह के कमेंट्स किए। किसी ने कहा कि रणबीर पर ये लुक काफी जच रहा है और वो इसमें काफी हैडसंम लग रहे हैं। तो कुछ लोग ये भी पूछने कि क्या उनका ये लुक एनिमल 2 के लिए है?

Advertisement

कब शुरू होगी एनिमल 2 की शूटिंग?

बता दें कि एनिमल के सीक्वल का नाम एनिमल पार्क होगा, जिसकी शूटिंग साल 2026 में शुरू होगी। हाल ही में फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये एनिमल से बड़ी और वाइल्ड होने वाली है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो रणबीर कपूर इन दिनों 'रामायण' की शूटिंग में बिजी हैं। वो इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं, जबकि साई पल्लवी मां सीता का रोल निभाएंगी। यश इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ेंगे। पहले उनका रामायण में रावण का किरदार निभाने की खबरें सामने आ रही थीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: आमिर-रणवीर के बाद Allu Arjun हुए डीपफेक का शिकार, इस पार्टी के समर्थन में प्रचार करते वीडियो VIRAL

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 21 April 2024 at 17:10 IST