पैपराजी पर फूटा रणबीर कपूर का गुस्सा, नई कार में भीड़ ने घेरा तो भड़क उठे एक्टर; Viral हुआ वीडियो

Ranbir Kapoor: फोटो क्लिक करने के लिए रणबीर कपूर की कार के पीछे पैपराजी भागते हुए नजर आ रहे हैं। पैप्स को देख रणबीर कपूर काफी गुस्सा हो जाते हैं।

Ranbir Kapoor Video
रणबीर कपूर का वीडियो | Image: Instagram

Ranbir Kapoor Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बन रहते हैं। रणबीर अपनी लास्ट रिलीज फिल्म 'एनिमल' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। साथ ही एक्टर अपनी अगली बड़ी फिल्म 'रामायण' को लेकर भी चर्चाओं में बने हुए हैं।

इस बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर लोग एक्टर को ट्रोल भी करने लगे हैं।

नई कार में निकले रणबीर

दरअसल, बीते दिनों ही रणबीर कपूर ने अपने कार कलेक्शन को ऐड किया है। एक्टर ने हाल ही में बेंटले कॉन्टिनेंटल कार खरीदी है, जिसकी कीमत 8 करोड़ के आसपास बताई जाती है। रणबीर हाल ही में अपनी इस नई कार में सवार होकर निकले थे। इस दौरान पैप्स की भीड़ ने रणबीर कपूर को घेर लिया। इस पर वह काफी भड़क गए।

पैप्स की भीड़ देख फूट पड़ा गुस्सा

एक वीडियो सामने आई है, जिसमें फोटो क्लिक करने के लिए रणबीर कपूर की कार के पीछे पैपराजी भागते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वहां और भी भीड़ मौजूद होती है। पैप्स को देख रणबीर कपूर काफी गुस्सा हो जाते हैं।

Advertisement

वीडियो में देखने मिलता है कि पैपराजी भागते हुए रणबीर कपूर की गाड़ी का पीछा कर रहे होते हैं। एक्टर उन्हें देखते है और फिर उन पर बिगड़ जाते हैं। वह पैप्स को डांटते हुए नजर आए। रणबीर हाथ से इशारे करते हुए कहते हैं 'क्या है'। साथ ही इस दौरान उनके चेहरे पर भी गुस्सा देखने को मिलता है।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह तरह के रिएक्शंस देते दिखाई दे रहे है। कुछ यूजर 'एटीट्यूड' के लिए ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ लोगों ने एक्टर का साथ भी दिया और कहा कि पैप्स को इस तरह से बिहेव नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "एटीट्यूड देखो इसका... अभी कोई फिल्म भी नहीं आ रही है और वैसे भी सिर्फ बेंटले ली है।" कई लोग रणबीर के सपोर्ट में आए कि पैप्स को उन्हें थोड़ा स्पेस भी देना चाहिए।  

Advertisement

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर नितेश तिवारी की रामायण में नजर आए, जिसें रणबीर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग बीते दिनों शुरू हो चुकी है। फिल्म को लेकर रामानवमी (17 अप्रैल) पर बड़ी अनाउंसमेंट की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Teaser: फ्लावर नहीं फायर! आते ही यूट्यूब पर छाए अल्लू अर्जुन, 5 मिनट में मिले 2 लाख व्यूज

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड