Pushpa 2 Teaser: फ्लावर नहीं फायर! आते ही यूट्यूब पर छाए अल्लू अर्जुन, 5 मिनट में मिले 2 लाख व्यूज

Pushpa 2 The Rule Teaser: आखिरकार ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर आ ही गया। पुष्पा के रोल में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर आपके होश उड़ाने आ रहे हैं।

Pushpa 2 Teaser
‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर | Image: Youtube

Pushpa 2 The Rule Teaser: इंतजार हुआ खत्म, आखिरकार आ ही गया ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर। पुष्पा के रोल में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर आपके होश उड़ाने आ रहे हैं। इस बार, फिल्म में उनका कुछ अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। जबसे टीजर आया है, आते ही इसने यूट्यूब पर कब्जा जमा लिया है।

चूंकि आज यानि 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का 42वां बर्थडे है तो फैंस बेसब्री से ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने कुछ दिन पहले ही इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया था।

‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर रिलीज

सुकुमार की ‘पुष्पा: द रूल’ का टीजर आज सुबह 11.07 बजे यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। जैसे ही ये जारी हुआ, इसने व्यूज के मामले में रिकॉर्ड बनाने हासिल कर दिए। केवल पांच मिनट में ही उसके व्यूज दो लाख को पार कर गए थे। एक मिनट आठ सेकंड की क्लिप में पुष्पा को साड़ी पहने देखा जा सकता है। उनके गले में फूलों की माला और पैरों में घुंघरू हैं। साथ ही माथे पर तिलक, कानों में झुमके और हाथ में त्रिशूल भी दिख रहा है।  

टीजर देखकर साफ हो गया है कि पहले पार्ट की तरह इस फिल्म में भी फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। हालांकि, टीजर में पुष्पा की श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना की झलक देखने को नहीं मिली। और ना ही फिल्म के मेन विलन फहाद फासिल कहीं नजर आए।

Advertisement

‘पुष्पा: द रूल’ की रिलीज का इंतजार करना मुश्किल

वैसे तो फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है लेकिन फैंस से अब इंतजार करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। मेकर्स भी फैंस के इमोशन के साथ अच्छे से खेल रहे हैं। दिन पर दिन सीक्वल से नए नए पोस्टर रिलीज किए जा रहे हैं जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर केवल ‘पुष्पा: द रूल’ का रूल ही छाया हुआ है। 

बता दें कि ‘पुष्पा: द रूल’ 2021 की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है। इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल के अलावा जगपति बाबू, अनसूया भारद्वाज, धनंजय भी नजर आने वाले हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Allu Arjun Birthday: अपने घर के बाहर फैंस की भीड़ को देख भावुक हुए पुष्पा स्टार, जोड़े हाथ | VIDEO

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड