‘अयोध्या ने मुझे चुना…’; Ramayana की रिलीज से पहले रणबीर कपूर का बड़ा कदम, राम नगरी में बने 3 करोड़ की जमीन के मालिक

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'रामायण' की रिलीज से पहले अयोध्या में एक बड़ी इन्वेस्टमेंट की है। उन्होंने 3.31 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है।

Follow : Google News Icon  
Ranbir Kapoor at Ramayana LA event
Ranbir Kapoor | Image: ANI

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज से पहले अयोध्या में एक बड़ी इन्वेस्टमेंट की है।  उन्होंने अभिनंदन लोढ़ा हाउस (HoABL) के प्रीमियम प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट 'द सरयू' में जमीन खरीदी है। सामने आई जानकारी की माने तो, 2134 वर्ग फुट की इस जमीन की कीमत 3.31 करोड़ रुपये है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की माने तो, रणबीर कपूर की खरीदी ये जमीन अयोध्या में सरयू नदी के किनारे स्थित 75 एकड़ के भव्य प्लॉटेड डेवलपमेंट 'द सरयू' का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट में एक शानदार क्लबहाउस, 35 से ज्यादा चुनिंदा लाइफस्टाइल सुविधाएं और द लीला होटल्स द्वारा निर्मित पांच एकड़ का फुल वेजिटेरियन लग्जरी होटल शामिल है।

रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी जमीन

‘रामायण’ फेम एक्टर रणबीर कपूर ने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है कि अयोध्या ने मुझे चुना है, और मैंने इस पुकार का जवाब दिया है। अयोध्या हमारे इतिहास में गहराई से समाई है और हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है। सरयू स्थित यह जमीन मेरे लिए एक ऐसा द्वार बन गई है जिसके जरिए मैं इसे अपने परिवार के लिए अपनी विरासत का हिस्सा बना सकूंगा।”

Ranbir Kapoor Unveiled as Lord Rama in 'Ramayana' Trailer

उन्होंने आगे कहा, "HoABL ने अपने पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस से इस सफर को सहज, पारदर्शी और आसान बना दिया।" वहीं, हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के अध्यक्ष अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि अयोध्या एक मजबूत सांस्कृतिक और आर्थिक पुनरुत्थान का गवाह बन रही है।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि रणबीर कपूर का निवेश ये दिखाता है कि कैसे लोग अयोध्या के भविष्य को लेकर भरोसा कर रहे हैं। वो अब राम नगरी को न केवल भावनात्मक रूप से, बल्कि एक रणनीतिक और फ्यूचर डेस्टिनेशन के रूप में भी देख रहे हैं।

भगवान राम के रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर को इस साल नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में देखा जाएगा जिसमें वो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ माता सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आएंगी जबकि रावण का रोल कन्नड़ सुपरस्टार यश निभा रहे हैं। ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी जबकि इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर दस्तक देगा। 

Advertisement

ये भी पढे़ंः केनिशा की वजह से टूटी जयम रवि की शादी? एक साल बाद सिंगर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बचपन से काफी कुछ झेला…

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड