अपडेटेड 3 April 2024 at 17:01 IST
रणबीर कपूर ने खरीदी नई कार, मुंबई की सड़कों पर दौड़ाते दिखे एक्टर; कीमत होश उड़ा देंगी
Ranbir Kapoor ब्लैक कलर की बेंटले कार को ड्राइव करते नजर आ रहे हैं। उनकी नई कार का लुक बेहद ही रॉयल और स्टाइलिश दिख रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ranbir Kapoor New Car: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनकी पिछली फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। फिल्म का दर्शकों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। इसके बाद अब रणबीर अपनी अगली फिल्म 'रामायण' की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं।
इन सबके बीच रणबीर कपूर नई गाड़ी खरीदने को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। जी हां, एक्टर एक नई चमचमाती गाड़ी के मालिक बने हैं। उन्हें अपनी नई गाड़ी के साथ मुंबई की सड़क पर सैर करते हुए देखा गया, जिसकी वीडियोज सामने आई है।
नई कार में रणबीर ने की सैर
जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर ने बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी वी8 लग्जरी कार खरीदी है। सामने आई वीडियो में रणबीर ब्लैक कलर की बेंटले कार को ड्राइव करते नजर आ रहे हैं। उनकी नई कार का लुक बेहद ही रॉयल और स्टाइलिश दिख रहा है।
रणबीर कपूर की इस नई चमचमाती कार की कीमत की बात करें तो यह करोड़ों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार की कीमत 8 करोड़ के करीब है।
Advertisement
राहा के नाम कर रहे 250 करोड़ का बंगला?
इससे पहले रणबीर कपूर के अपनी बेटी राहा के नाम 250 करोड़ का बंगला करने की भी बात सामने आई थीं। एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से दावा किया गया था कि रणबीर और आलिया अपने एक आशियाने को बनाने के लिए इनवेस्ट कर रहे हैं। कंस्ट्रक्शन का काम पूरा होने के बाद इसकी लागत 250 करोड़ से ज्यादा की होगी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी के मेगा प्रोजेक्ट्स 'रामायण' में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे, जबकि माता सीता के रोल में साई पल्लवी दिखाई देंगी।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 3 April 2024 at 16:24 IST