'अंत सच्चाई और अच्छाई की होगी', जुबान फिसलने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बताया क्या था बयान का असली मतलब

रणबीर कपूर से हाल ही में एक चूक हो गई, जिसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। दरअसल, एक्टर की त्योहार के महत्व पर बात करते जुबान फिसल गई, जिसने तुरंत लोगों का ध्यान खींच लिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर किरकिरी होने के बाद उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी भी मांग ली।

Ranbir Kapoor apologises
रणबीर कपूर ने माफी मांगी | Image: X

Ranbir Kapoor Apologises: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी क्रम में वे फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। वे हाल ही में कोलकाता में एक दशहरा इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक खास संदेश दिया, लेकिन उनसे एक चूक हो गई। फिर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब एक्टर ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है।

रणबीर कपूर ने चेन्नई के एक दूसरे प्रमोशनल इवेंट में कोलकाता में दशहरा कार्यक्रम के दौरान दिए गए अपने बयान को लेकर माफी मांगते हुए कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी।

अंत में जीत सच्चाई की होगी- रणबीर

रणबीर कपूर ने कहा, 'मैं इस अवसर पर कल हुई एक घटना के लिए माफी मांगना चाहूंगा। मैं दशहरा कार्यक्रम में था और मेरी जुबान फिसल गई। मैं जो कहना चाहता था वह यह है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत अच्छाई और सच्चाई की होगी। इससे मुझे एआर रहमान सर और 'रॉकस्टार' के साथ किए गए अपने काम की याद आती है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करें अल्फाज मेरे। इसलिए मैं इसके लिए सच में माफी मांगता हूं।'

क्या है पूरा मामला?

रणबीर कपूर ने कोलकाता के दशहरे इवेंट में एक खास स्पीच दी थी। उन्होंने कहा था, 'दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी।'  

Advertisement

एक्टर का यह बयान देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद यूजर्स उनकी इस गलती के लिए उनकी आलोचना करने लगे। क्योंकि रणबीर कपूर नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने रहे हैं, ऐसे में उनके इस बयान पर लोगों का ध्यान और ज्यादा गया। हालांकि, ट्रोलिंग के बीच एक्टर के फैंस उनके सपोर्ट में खड़े हो गए।

कब रिलीज होगी 'रामायण'?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट वन' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता के रूप में दिखाई देंगी। वहीं यश रावण के रोल में दिखेंगे। सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार अदा कर रहे हैं।

Advertisement

इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ​ने ​प्रोड्यूस किया है। फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में दस्तक देने को तैयार है।

यह भी पढ़ें: 'मंत्री जी... मंच पर जाकर इस तरह उन्हें अपमानित करना जरूरी था?', अनपुम खेर ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा- दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड