2025 में हिलेंगे थिएटर्स, भंसाली की फिल्म में साथ काम करेंगे रणबीर-आलिया और विक्की, जानिए डिटेल्स...

Bollywood Movie: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म का नाम और रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म के अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ इसका खुलासा किया गया।

Love & War Movie Announcement
फिल्म में साथ दिखेंगे रणबीर-आलिया और विक्की | Image: Instagram

Sanjay Leela Bhansali New Movie Announcement: बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इनकी नई फिल्म को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट हो गई है। मूवी में रणबीर-आलिया के साथ विक्की कौशल भी नजर आएंगे। तीनों बड़े स्टार संजय लीला भंसाली की एक लव स्टोरी बेस्ड फिल्म में नजर आएंगे।

संजय लीला भंसाली की फिल्म को लेकर वैसे ही लोगों में एक अलग एक्साइटमेंट बनी रहती हैं। उनकी फिल्में कुछ हटकर बढ़िया सिनेमा का एक्सपीरियंस देती हैं। संजय लीला भंसाली की पिछली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' थी, जो साल 2022 में रिलीज हुई। इस मूवी में भी आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आई। इसके बाद से ही फैंस उनकी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे थे।

कब रिलीज होगी फिल्म?

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म का नाम और रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म के अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया। इस मूवी का नाम 'लव एंड वॉर' होगा, जो क्रिसमस 2025 पर बड़े पर्दे पर बड़ा धमाल मचाती नजर आएगी।

आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के अनाउंसमेंट पोस्टर को शेयर किया है। पोस्ट में फिल्म के नाम और रिलीज डेट के साथ तीनों एक्टर्स के सिग्नेचर भी अटैच किए गए है।

Advertisement

थिएटर्स में मचेगा धमाल

'लव एंड वॉर' थिएटर्स में बवाल मचा सकती है। फिल्म की कास्टिंग काफी जबरदस्त है। मूवी में रणबीर और आलिया 'बह्मास्त्र' में एक साथ नजर आएंगे। वहीं इनके साथ पहली बार विक्की कौशल भी दिखाई देंगे। पहली बार होगा जब रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया की तिगड़ी देखने मिलेगी। यह रणबीर और आलिया की संजय लीला भंसाली के साथ दूसरी फिल्म होगी। वहीं विक्की पहली बार उनके साथ काम करते नजर आएंगे।

यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म साल 2024 की सबसे बड़ी अनाउंसमेंट में से एक है। फैंस फिल्म को लेकर अभी से एक्साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Animal: विवादों के बाद OTT रिलीज का रास्ता हुआ साफ, इस दिन नेटफ्लिक्स पर देखें Ranbir का एक्शन

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड