Animal: विवादों के बाद OTT रिलीज का रास्ता हुआ साफ, इस दिन नेटफ्लिक्स पर देखें Ranbir का एक्शन
Animal OTT Release: प्रॉड्यूसर्स के बीच हुआ विवाद अब सुलझ गया है जिसके बाद Ranbir Kapoor की फिल्म अब जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Animal OTT Release: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब डिजिटली भी रिलीज होने वाली है। हालांकि, ओटीटी रिलीज से पहले संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' विवादों में फंस गई थी जब फिल्म के को-प्रॉड्यूसर इसकी रिलीज के खिलाफ कोर्ट चले गए। हालांकि, अब फिल्म की ओटीटी रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।
फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी जैसे टैलेंटिड कलाकार नजर आए थे। फिल्म रिलीज के पहले से ही खबरों में छाई हुई है। फिल्म में दिखाए गए एडल्ट और हिंसक सीन्स के खिलाफ कई लोगों ने आवाज उठाई। इन सबके बावजूद फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली।
‘एनिमल’ की ओटीटी रिलीज का रास्ता हुआ साफ
फिल्म ‘एनिमल’ ने इतनी कंट्रोवर्सी के चलते अच्छी खासी पब्लिसिटी कर ली है। ऐसे में जो लोग फिल्म थिएटर में नहीं देख पाए थे, वे अब इसके ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले खबरें आई थीं कि ‘एनिमल’ 26 जनवरी 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकेगी। इस बीच, सिने 1 स्टूडियो और टी-सीरीज के बीच शेयर प्रॉफिट एग्रीमेंट को लेकर विवाद हो गया। सिने 1 स्टूडियो कोर्ट चला गया और मामले के हल होने तक ‘एनिमल’ की ओटीटी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की।
ये विवाद कोर्ट में चला जिस कारण ‘एनिमल’ की रिलीज डेट को लेकर लोगों को काफी कन्फ्यूज होने लगा था। ऐसा भी कहा जा रहा था कि अब शायद फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी जाए। हालांकि, अब फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ गया है जिसके बाद अब रणबीर कपूर की फिल्म आराम से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकेगी।
Advertisement
‘एनिमल’ कब होगी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज?
बॉलीवुड हंगामा की माने तो ‘एनिमल’ अब प्लानिंग के हिसाब से ही नेटफ्लिक्स पर 26 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली है। रिलीज को लेकर एक बात और सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एनिमल’ जैसे थिएटर में रिलीज हुई थी, वैसे ही उसे नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज किया जा रहा है। इसका मतलब ये है कि पहले जो एडिशनल सीन्स जोड़ने की बात कही जा रही थी, वैसा अब नहीं होगा।
ये भी पढ़ेंः Fighter: तो इस वजह से खाड़ी देशों में बैन हुई Hrithik Roshan की फिल्म? रिलीज से पहले मेकर्स को झटका