अपडेटेड 12 March 2026 at 23:31 IST
Ramayana: अब दिवाली पर रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’? लॉन्च इवेंट कैंसिल होने से अटकलें तेज
Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर तो दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। हालांकि, ‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ramayana: नितेश तिवारी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ अनाउंसमेंट के वक्त से ही हाइप में है। फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, माता सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के रोल में कन्नड़ स्टार यश नजर आएंगे। वर्तमान में ये सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताई जा रही है। मेकर्स इस फिल्म को दो पार्ट्स में बना रहे हैं।
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर तो दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। हालांकि, ‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हो सकता है कि फिल्म की रिलीज टल जाए।
‘रामायण’ का लॉन्च इवेंट हुआ कैंसिल
बता दें कि फिल्म ‘रामायण’ की प्री-प्रोडक्शन, शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन पर टीम कई सालों से काम कर रही है और इसकी रिलीज बस कुछ ही महीनों दूर है। पिछले साल टीजर लॉन्च ने काफी चर्चा बटोरी थी और लोगों में फिल्म की रिलीज को लेकर बेसब्री बढ़ा दी थी।
खबरों के मुताबिक, टीम ने मार्च के अंत में राम नवमी के शुभ मौके पर एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि ये इवेंट कैंसिल हो सकता है। इसका कारण मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष को बताया जा रहा है। किरदारों के पहले लुक को रिवील करने वाले इस इवेंट के लिए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया को फाइनल वेन्यू के रूप में चुना गया था। हालांकि, अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि फैंस को फर्स्ट लुक देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
Advertisement
‘रामायण’ की रिलीज होगी पोस्टपोन?
‘रामायण’ की टीम ने हाल के घटनाक्रमों पर चुप्पी साध रखी है और चुपचाप मुंबई में ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि रणबीर और सनी देओल (भगवान हनुमान) इस शेड्यूल में कुछ जरूर सीन्स की शूटिंग कर रहे हैं।
‘रामायण’ के मेकर्स के अपडेट का इंतजार
जहां एक तरफ ‘रामायण’ के सीक्वल की शूटिंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही हैं कि पहले भाग की रिलीज इस साल दिवाली के बाद भी टल सकती है। रेडिट पर ऐसी अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। फिलहाल, फैंस को मेकर्स के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 23:31 IST