Ramayana Big Reveal: 'रामायण' में रणबीर कपूर का होगा डबल रोल, फिल्म में निभाएंगे भगवान विष्णु के ये 2 अवतार
Ramayana Big Reveal: फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर का डबल रोल देखने को मिलने वाला है । फिल्म में वह भगवान विष्णु के इन दो अवतार में नजर आएंगे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ramayana Big Reveal: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रामायण' का बड़ा अपडेट सामने आया है। फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर ने इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। इसी बीच फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। दरअसर उन्होंने खुद बताया है कि उनकी आने वाली फिल्म में वह भगवान विष्णु के दो अवतार में नजर आएंगे।
रणबीर कपूर का डबल रोल
टीजर लॉन्च के दौरान लॉस एंजिल्स में बातचीत करते हुए रणबीर कपूर ने बताया कि वह फिल्म में सिर्फ भगवान राम ही नहीं बल्कि भगवान परशुराम का किरदार भी निभा रहे हैं। उनका यह डबल रोल फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक माना जा रहा है। एक्टर ने बताया कि दोनों किरदारों की अलग-अलग सोच और व्यक्तित्व को समझने के लिए उन्होंने लंबे समय तक तैयारी की है।
एक्टर ने बताया कि किसी भी किरदार को निभाने के लिए सिर्फ लुक ही नहीं बल्कि उसकी सोच और भावनाओं को समझना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि राम और परशुराम जैसे पौराणिक किरदारों को निभाने के लिए उन्होंने लगभग एक साल तक उनकी विचारधारा और उद्देश्यों को समझने की कोशिश की है ।
टीजर में दिखी राम और परशुराम की टक्कर
फिल्म के टीजर में राम और परशुराम के आमने-सामने आने की झलक भी दिखाई गई है। पौराणिक कथा के अनुसार, माता सीता से विवाह के बाद अयोध्या लौटते समय भगवान राम की मुलाकात परशुराम से होती है। वहां पर उन्हें युद्ध की चुनौती दी जाती है। हालांकि बाद में परशुराम को राम के विष्णु अवतार होने का ज्ञान हो जाता है।
Advertisement
फिल्म की स्टारकास्ट भी है दमदार
फिल्म 'रामायण' में जहां रणबीर कपूर भगवान राम और परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं साईं माता सीता के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण और अरुण गोविल राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे।