राम मंदिर ध्वजारोहण के लिए इन सितारों को मिला न्योता, ऐतिहासिक पल का गवाह बन सकती हैं बिग बी, अक्षय कुमार समेत ये हस्तियां

Ram Mandir Dhwajarohan 2025: अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर आज यानि 25 नवंबर को धर्म ध्वजा फहराया जाएगा। ध्वजारोहण के लिए इन फिल्मी सितारों को न्योता भेजा गया है।

Follow : Google News Icon  
Bollywood Celebs invited for Ram Mandir Dhwajarohan
Bollywood Celebs invited for Ram Mandir Dhwajarohan | Image: X

Ram Mandir Dhwajarohan 2025: अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर आज यानि 25 नवंबर को धर्म ध्वजा फहराया जाएगा। ये ध्वजारोहण पीएम नरेंद्र मोदी करने वाले हैं जिसके लिए पूरी रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए सिनेमा और खेल जगत की कई हस्तियों को न्योता भेजा गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। आज का दिन काफी शुभ है। विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता जानकी का विवाह हुआ था। पुराणों के अनुसार, भगवान राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। इसी शुभ मुहूर्त में पीएम नरेंद्र मोदी विशाल शिखर पर दिव्य केसरिया ध्वज फहराएंगे। 

राम मंदिर ध्वजारोहण में शामिल होंगी ये हस्तियां

राम मंदिर के ध्‍वजारोहण का मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से शुरू होगा और 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। ध्वजारोहण के लिए 43 मिनट का समय काफी शुभ है। सामने आई जानकारी की माने तो, इस कार्यक्रम के लिए फिल्म इंडस्ट्री से अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सोनू निगम और राम चरण जैसे मशहूर कलाकारों को इनवाइट किया गया है जो आज अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा सकते हैं।

राम मंदिर ध्वजारोहण का हुआ सफल ट्रायल 

पीएम मोदी पहले तो राम दरबार के गर्भगृह में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर दर्शन करने वाले हैं। इसके बाद वो दोपहर करीब 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे। बता दें कि ध्वजारोहण मंदिर निर्माण के पूरे होने और सांस्कृतिक उत्सव तथा राष्ट्रीय एकता के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक होगा।

Advertisement

राममंदिर के शिखर पर मंगलवार को ध्वजारोहण का सफल ट्रायल किया गया था। ये सब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुआ था। कार्यक्रम की सारी तैयारियां उनकी देखरेख में की गई हैं। 

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर में इस शुभ मुहूर्त में होगा भव्य ध्वजारोहण, 43 मिनट बेहद खास, PM मोदी मुख्य अतिथि; अयोध्या में ये VVIP गेस्ट भी जुटेंगे

Advertisement
Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड