राम मंदिर में इस शुभ मुहूर्त में होगा भव्य ध्वजारोहण, 43 मिनट बेहद खास, PM मोदी मुख्य अतिथि; अयोध्या में ये VVIP गेस्ट भी जुटेंगे
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर ध्वजारोहण के लिए रामनगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सज चुकी है। मंदिर का पूरा परिसर रोशनी जगमगा गया है। आज शुभ मुहूर्त में पीएम मोदी राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। इसके लिए 43 मिनट का समय बेहद शुभ है।
- भारत
- 3 min read

PM Modi in Ayodhya: आज, 25 नवंबर को फिर रामनगरी अयोध्या ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेगा। राम मंदिर के शिखर पर PM नरेंद्र मोदी धर्म ध्वजा फहराएंगे। इसके लिए पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। वहीं, PM मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतेजाम करेंगे। अयोध्या से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।
विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्रीराम और माता जानकी का विवाह हुआ था। पुराणों के अनुसार कि भगवान राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। उसी शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल शिखर पर दिव्य केसरिया ध्वज फहराएंगे। इस क्षण का गवाह बनने के लिए लाखों श्रद्धालुओं काफी उत्साहित हैं।
अभिजीत मुहूर्त में होगा ध्वजारोहण
राम मंदिर का ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में होगा। यह मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से शुरू होगा और 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। ध्वजारोहण के लिए 43 मिनट का समय काफी शुभ है।
PM मोदी के कार्यक्रम का शेड्यूल
इस विशेष कार्यक्रम के लिए PM मोदी सुबह ही अयोध्या पहुंच जाएंगे। PMO के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री सप्तमंदिर पहुंचेंगे। मंदिर के परिसर में वो महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से जुड़े मंदिर शामिल हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेषावतार मंदिर जाएंगे। सुबह करीब 11 बजे वो माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करेंगे।
Advertisement
PM मोदी राम दरबार के गर्भगृह में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर दर्शन करेंगे। इसके बाद वो दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे। बता दें कि ध्वजारोहण मंदिर निर्माण के पूर्ण होने और सांस्कृतिक उत्सव तथा राष्ट्रीय एकता के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक होगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कई VVIP गेस्ट होंगे शामिल
अयोध्या की सुरक्षा में एनएसजी स्नाइपर, एनएसजी कमांडो समेत 6,970 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। अयोध्या में 5 स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 14 SP रैंक के अधिकारी, 30 ASP और 90 DSP की तैनाती की गई है। इसके अलावा 15 कंपनी PAC, 5 कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, 10,000 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं।
Advertisement
कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा RSS प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मोरारी बापू, चिन्मयानंद, धीरेन्द्र शास्त्री, देवकीनन्दन ठाकुर, मुकेश अंबानी समेत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग समाज के करीब साढ़े सात हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा फिल्म और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों को भी समारोह में बुलाया गया है।