'यह सब बहुत फूहड़ है...', 'पेद्दी' में उम्र में 12 साल बड़े राम चरण संग जाह्नवी कपूर ने किया लिपलॉक तो मचा बवाल, दर्शकों ने दिए रिएक्शन
Janhvi Kapoor Liplock with Ram Charan In Peddi: फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण संग राम चरण के लिपलॉक सीन अब वायरल हो रहे हैं। इन सीन्स के क्लिप्स पर दर्शक कमेंट करके बता रहे हैं कि ये सब बहुत फूहड़ है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Janhvi Kapoor Liplock with Ram Charan In Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी अपनी रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। फिल्म में दोनों कलाकारों के बीच दिखाए गए रोमांटिक और लिपलॉक सीन्स को लेकर दर्शकों के बीच काफी नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन सीन्स को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है और इन्हें बेतुका बताया है। हालांकि अब फिल्म 'पेद्दी' के डायरेक्टर ने जाह्नवी कपूर के आपत्तीजनक सीन्स को हटा दिया है।
डायरेक्टर बुच्ची बाबू साना ने मांगी माफी
फिल्म 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के अत्यधिक बोल्ड सीन्स पर दर्शकों के विरोध के बाद, निर्देशक बुच्ची बाबू साना ने माफी मांगते हुए उन सभी आपत्तिजनक दृश्यों को स्थायी रूप से हटा दिया है। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर इस गलती के लिए माफी मांगते हुए स्वीकार किया कि फिल्म के कुछ शॉट महिलाओं के सम्मान के खिलाफ और भ्रामक थे, जिसके तुरंत बाद थिएटर प्रिंट्स में बदलाव कर दिया गया। इस विवाद के बावजूद, राम चरण और जाह्नवी कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है।
जाह्नवी कपूर की बोल्डनेस पर उठे सवाल
फिल्म में जाह्नवी कपूर के लुक्स और बोल्ड सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। दर्शकों का मानना है कि फिल्म में एक्ट्रेस को केवल ग्लैमरस दिखाने के लिए ऑब्जेक्टिफाई किया गया है। अपने से 12 साल बड़े एक्टर राम चरण के साथ जाह्नवी की यह ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। बढ़ते विवाद के बाद फिल्म के निर्देशक ने इन सीन्स में बदलाव भी किए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि दर्शक इन सीन्स को इस नजरिए से देखेंगे।
लीक चैट्स से बढ़ा सस्पेंस और सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया
इस पूरे मामले के बीच जाह्नवी कपूर की कुछ कथित चैट्स इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इन चैट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस इन सीन्स को लेकर सहज नहीं थीं। इसके साथ ही उन्होंने पहले ही मेकर्स को मना किया था, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स का एक बड़ा वर्ग इसे एक्ट्रेस का पीआर गेम मान रहा है। लोगों का कहना है कि एक बड़े फिल्मी परिवार से आने वाली एक्ट्रेस के पास इन सीन्स को मना करने का पूरा अधिकार था। इस विवाद पर अभी तक राम चरण की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।