Box Office Update: 'पेड्डी' कमाई में दिखा रही जलवा, 'दृश्यम 3' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का बॉक्स ऑफिस पर कैसा है हाल?
Box Office Collection Update: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में राम चरण की 'पेड्डी' शानदार कमाई कर जलवा दिखा रही है। वहीं वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का कलेक्शन जारी है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Box Office Collection Update: लेजेंड एक्टर मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 3' और वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है', दोनों ही इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने का स्ट्रगल जारी है। इन दोनों फिल्मों के सामने राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हुई है। जहां 'दृश्यम 3' को रिलीज हुए 20 दिन पूरे हो चुके हैं, वहीं वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को पर्दे पर आए 5 दिन हुए हैं। इन नई और पुरानी फिल्मों के बीच दर्शकों को खींचने की होड़ मची है। यहां जानें अब तक तीनों फिल्मों की कैसी रही कमाई।
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन
'दृश्यम 3' ने अपने पहले दिन से ही दर्शकों को सिनेमाघरों में आने के लिए प्रभावितकर लिया है। 21 मई को रिलीज हुई इस फिल्म का सफर काफी रोमांचक रहा है। हालांकि अब फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है। सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 20वें दिन फिल्म ने 0.40 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 107.33 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की कमाई में गिरावट का एक मुख्य कारण 'पेड्डी' जैसी नई फिल्मों का मुकाबला भी है।
वरुण धवन की फिल्म का शानदार सफर
दूसरी ओर डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना रखी है। 5 जून को रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर फिल्म ने वीकेंड पर बेहतरीन कमाई की और अब वीकडेज में भी यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पांचवें दिन 3.99 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसका कुल कलेक्शन 31.00 करोड़ रुपये हो गया है। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की इस फिल्म में मनीष पॉल और जिमी शेरगिल के काम को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
'पेड्डी' दिखा रही कमाल
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया है। एडवांस बुकिंग में 18.50 करोड़ और पहले दिन 51.00 करोड़ की बंपर शुरुआत करने के बाद, फिल्म की रफ्तार अभी भी जारी है। सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के छठे दिन मंगलवार को 'पेड्डी' ने 9.65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इस दमदार प्रदर्शन के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 179.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
Advertisement
बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला
इस समय बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच तगड़ा कंपटीशन देखा जा रहा है। 'दृश्यम 3' और 'है जवानी तो इश्क होना है' के अलावा अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी', सूर्या की 'करुप्पू' और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' भी दौड़ में शामिल हैं। वहीं 'पेड्डी' और 'बंदर' जैसी फिल्मों के आने से समीकरण और भी बदल गए हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म दर्शकों के बीच अपनी बादशाहत कायम रख पाती है।