Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, शनि-चंद्रमा के संयोग का जानें 10 जून को आप पर प्रभाव
Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: मेष से मीन राशि तक आइए जानते हैं कि कैसा रहेगा आज आपका दिन। शनि और चंद्रमा के संयोग से यहां पढ़िये 10 जून पर आप पर प्रभाव।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार आज 10 जून 2026 को ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज पुरुषोत्तम मास का 25वां दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज आकाश में शनि और चंद्रमा का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। ये सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। आज चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे और नक्षत्रों में उत्तरा भाद्रपद सुबह 09 बजकर 21 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद रेवती नक्षत्र का आरंभ होगा। इस दिन भद्रा, पञ्चक, गण्ड मूल, आडल योग और विडाल योग भी विद्यमान हैं। आइए जानते हैं कि ग्रहों की यह स्थिति आपके करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों पर कैसा असर डालेगी।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का मन शनि और चंद्रमा की युति के कारण थोड़ा बेचैन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस करेंगे, लेकिन धैर्य बनाए रखने से काम सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार में किसी विषय को लेकर चिंता हो सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहने वाला है। शनि और चंद्रमा का प्रभाव आपकी आय के स्रोतों को मजबूत कर रहा है, जिससे लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। दोस्तों और रिलेटिव का पूरा सहयोग मिलेगा। निवेश करने से पहले सावधानी बरतें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के करियर में आज नई जिम्मेदारियां जुड़ सकती हैं। ऑफिस पर मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन इसका सुखद परिणाम फ्यूचर में मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना लाभदायक होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शनि-चंद्रमा की युति आपको जीवन के गंभीर पहलुओं को समझने के लिए प्रेरित करेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं और विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
सिंह राशि
सिंह राशि को आज सतर्क रहकर काम करने की आवश्यकता है। ग्रहों की स्थिति अचानक खर्च और मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। पुराने विवादों को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Advertisement
कन्या राशि
कन्या राशि के वैवाहिक जीवन में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। व्यापारिक क्षेत्र में नए समझौते हो सकते हैं। शनि और चंद्रमा का प्रभाव रिश्तों में गंभीरता लाएगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज उनकी मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में ही प्रगति के योग हैं। विरोधी परास्त होंगे। हालांकि, स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न बरतें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें।
वृच्श्रिक राशि
वृश्चिक राशि के प्रेम संबंधों में आज प्रगाढ़ता आएगी। छात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। शनि और चंद्रमा का प्रभाव आपको भविष्य की योजनाओं के प्रति गंभीर बनाएगा।
धनु राशि
धनु राशि पर आज घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रॉपर्टी और वाहन से संबंधित मामलों में लाभ के अवसर हैं। मानसिक रूप से आप थोड़ा भावुक महसूस कर सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का आज आत्मविश्वास काफी उच्च स्तर पर रहेगा। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके किए गए प्रयास सफल होंगे। आज आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। छोटी यात्रा के योग हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। अनावश्यक खर्चों से बचें, हालांकि आय के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। परिवार के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। भविष्य की आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान देना आज जरूरी है।
मीन राशि
मीन राशि की कुंडली में शनि और चंद्रमा की युति बन रही है। इस कारण मन में थोड़े उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बेहतरीन रहेगी। नौकरी और व्यापार में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नियमित योग और ध्यान करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।