राजपाल यादव ने बदल लिया धर्म? दिवाली पर पटाखे ना जलाने की दी सलाह तो भड़के लोग, सुनाई खरी खोटी

Rajpal Yadav Trolled: हर साल कोई ना कोई बॉलीवुड स्टार दिवाली पर पटाखे ना जलाने की सलाह जरूर देता है। इस बार राजपाल यादव ने ऐसा किया है।

Follow : Google News Icon  
Rajpal Yadav
राजपाल यादव | Image: X

Rajpal Yadav Trolled: दुनियाभर में दिवाली की रौनक लगनी शुरू हो चुकी है। ऐसे में बॉलीवुड में भी फिल्मी सितारें पार्टी रख रहे हैं। हर साल कोई ना कोई बॉलीवुड स्टार दिवाली पर पटाखे ना जलाने की सलाह जरूर देता है जिसे लोग जमकर ट्रोल भी करते हैं। इस बार ऐसा करने के लिए राजपाल यादव लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

राजपाल यादव बहुत जल्द हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आने वाले हैं जिसमें वो अपना छोटा पंडित का रोल दोहरा रहे हैं। इससे पहले ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। कारण है उनका एक वीडियो।

दिवाली से पहले क्यों ट्रोल हुए राजपाल यादव?

जिस वीडियो पर इतना बवाल मचा हुआ है, उसमें राजपाल को पहले इशारों में कुछ समझाते हुए देखा जा सकता है। फिर वो कहते हैं- “जानवर बहुत डरते हैं पटाखों से, एयर पॉल्यूशन होता है। आसपास शोर बहुत होता है। इन सबके बगैर भी दिवाली प्यार से मना सकते हैं। इसलिए प्लीज प्लीज नो….”।

इस वीडियो को सोनू निगम नाम के एक एक्स यूजर ने शेयर किया है जिसके साथ उसका गुस्सा फूट पड़ा है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘राजपाल भाई के घर पर कम से कम 4-5 AC लगे होंगे और ये यहां आकर पटाखों से प्रदूषण का ज्ञान दे रहे हैं। जी भर कर खुशी मनाएं, पटाखें फोड़े और दिवाली मनाएं। बॉलीवुड के दोगलेपन का शिकार न बनें!’

Advertisement

राजपाल यादव ने बदल लिया धर्म?

लोगों ने अब राजपाल यादव की जमकर आलोचना करना शुरू कर दिया है। बहुत से लोग तो उनके बायकॉट की भी मांग उठा रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘इजराइल ने उधर पूरा ईरान फूंक दिया, नियम से 69 मिसाइल डेली दाग रहा है और हमारे इंडिया में दिवाली पर पटाखे ना जलाने का ज्ञान पेल रहे हैं, बॉलीवुड के नचनिया और पदनिया’।

वहीं, दूसरे ने लिखा- ‘यह यादव नहीं हैं, यह राजपाल मैथ्यू हैं’। एक यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- ‘इनको यह सब हिंदुओ के त्योहार के समय ही याद क्यों आता है’। 

Advertisement

ये भी पढे़ंः शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट से 80 लाख की BMW लेकर फरार हो गए 2 चोर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड