‘कभी बाल खींचते हैं, कभी मारते…’; 'भूत बंगला' के प्रमोशन में अक्षय ने किया राजपाल यादव का अपमान? कॉमिक एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
Rajpal Yadav on Akshay Kumar Controversy: राजपाल यादव ने हाल ही में अक्षय कुमार से जुड़े एक विवाद पर रिएक्ट किया है। ये पूरा मामला 'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान का है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Rajpal Yadav on Akshay Kumar Controversy: राजपाल यादव ने हाल ही में अक्षय कुमार से जुड़े एक विवाद पर रिएक्ट किया है। ये पूरा मामला 'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान का है जिसका एक वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वायरल वीडियो में खिलाड़ी कुमार को राजपाल को साइड में करते देखा जा सकता है।
इस विवादित वीडियो में अक्षय कुमार के साथ-साथ प्रियंका चाहर चौधरी, एकता कपूर और कनिका मान पोज देते नजर आ रहे थे। हालांकि, जैसे ही राजपाल फ्रेम में आते हैं तो अक्षय उन्हें साइड में खड़े होने के लिए कह देते हैं। ये वीडियो सामने आने के बाद नेटिजंस ने अक्षय को घेरना शुरू कर दिया है और उनका कहना है कि उन्होंने राजपाल का “अपमान” किया है।
अक्षय कुमार ने किया राजपाल यादव का ‘अपमान’?
जैसे ही ये मामला तूल पकड़ने लगा, खुद कॉमिक एक्टर ने आगे आकर पूरा सच बता डाला। एएनआई से बात करते हुए राजपाल ने कहा- “अगर आप मेरी और अक्षय पाजी की शूटिंग देख लेंगे तो दूर से आपको 20 विवाद मिल जाएंगे। कभी एक-दूसरे के बाल पकड़ते हैं, कभी रिहर्सल करते हैं, कभी टांग खींचते हैं, कभी हाथ पकड़ते हैं। कभी प्रैंक कर देते हैं। हम दो ऐसे एक्टर्स हैं जो पूरा टाइम एक-दूसरे से फिजिकल होते रहते हैं”।
उन्होंने आगे कहा- “उस दिन के विवाद की बात करूं तो, अक्षय पाजी और एकता आ गए थे, और वो लड़कियां आ गई थीं। मैं भागकर आया और लड़कियों के बीच में खड़ा हो गया। अक्षय ने कहा कि लड़कियों को बीच में रखेंगे। ये अक्षय के संस्कार हैं कि हम आपस में बात करके ऐसे दूर खड़े हुए थे, आप लोगों ने पता नहीं क्या समझा। ये जेस्चर होता है कि जब दो मेल और तीन फीमेल हो तो लड़कियां बीच में और लड़के साइड में खड़े हो”।
Advertisement
'अक्षय पाजी मुझे बहुत प्यार करते हैं'
राजपाल ने आग अक्षय संग अपने बॉन्ड पर बात की। उनके मुताबिक, “2003 में ‘मुझसे शादी करोगी’ से लेकर ‘भूत बंगला’ तक, हम एक-दूसरे पर दसों बार चिल्लाए होंगे, रिहर्सल की होगी, कुछ न कुछ किया होगा। हम एक-दूसरे से खूब प्यार और सम्मान करते हैं। एक-दूसरे की अभिनय में जान है। दूर-दूर तक कुछ विवाद हो ही नहीं सकता। दूर से आप लोग लगा दोगे स्लो मोशन में कि क्या हुआ, क्या कहा होगा लेकिन वो तो अक्षय पाजी का एक अच्छा जेस्चर था”।
बता दें कि ये वीडियो तब का है जब ‘भूत बंगला’ की टीम टीवी सीरियल ‘नागिन’ के सेट पर पहुंची थी।