अपडेटेड 20 February 2026 at 12:51 IST

Rajpal Yadav: जेल की कड़वी यादों को भूल भतीजी की शादी में रंग जमा रहे राजपाल यादव, जमीन पर बैठ बेली रोटियां- VIDEO

कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों भतीजी की शादी अटेंड कर रहे हैं। बीते दिनों उनका धोती-कुर्ते में ठुमके लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस बीच, अब एक्टर का रोटी बनाते वीडियो सामने आया है जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

Follow : Google News Icon  
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav | Image: Instagram

Rajpal Yadav: मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है। जेल से बाहर आने के बाद एक्टर अपनी भतीजी की शादी में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर शादी समारोह से जमकर वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब एक्टर का धोती-कुर्ता में डांस के बाद रोटी बनाते वीडियो सामने आया है।

वीडियो में राजपाल यादव की सादे जीवन की झलक देखने को मिल रही है। वो धोती-कुर्ता पहने जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में चकला और बेलन है जिस पर वो गोल-गोल रोटियां बेल रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर जरा भी शिकन नजर नहीं आ रही। जेल की कड़वी यादों को भुलाकर एक्टर शादी का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।

रोटियां बेलते दिखे राजपाल यादव

रोटी बेलते-बेलते राजपाल यादव बताते हैं कि लगभग साल भर बाद वो रोटियां बना रहे हैं। तभी एक शख्स उनसे कहता है फिर भी नहीं भूले हो। एक्टर ने कहा कि भूलेंगे कैसे। आगे एक्टर कहते हैं कि रोटी बेलना एक कला है। रोटी बेलते समय घूमनी चाहिए। वाकई राजपाल यादव की रोटियां बिल्कुल गोल-गोल दिख रही हैं। मानो एक्टर रोटियां बनाने में माहिर हो।

डाउन-टू-अर्थ रवैये की हो रही तारीफ

सिनेमा की चकाचौंध और ग्लैमर से दूर एक्टर भतीजी की शादी में हाथ बंटाते और आम लोगों के साथ घुलते-मिलते दिखे। इस क्लिप ने सामने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। फैंस उनके डाउन-टू-अर्थ रवैये की तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

धोती-कुर्ता में ठुमके लगाते दिखे एक्टर

इससे पहले एक्टर मेहंदी फंक्शन में खूब मौज-मस्ती करते देखे गए थे। उन्होंने अपनी सादगी भरे अंदाज में फंक्शन में आग लगा दी थी। राजपाल पत्नी राधा के साथ नाचते नजर आए थे। शादी के घर में खूब रौनक बिखरी हुई है।

चेक बाउंस मामले में अगली सुनवाई कब?

बता दें कि राजपाल यादव पर तकरीबन 9 करोड़ रुपये का बोझ है। एक्टर अपनी फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़े एक चेक बाउंस मामले में ऐसे फंसे कि सीधा जेल के चक्कर काटने पड़ गए।

Advertisement

ये मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी पहली डायरेक्टिड फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब पांच करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई और वो कर्ज नहीं चुका पाए। फिर ब्याज, जुर्माना और देरी के कारण राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई। राजपाल ने पैसा चुकाने के लिए कई चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया, जिसके कारण उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। फिलहाल वो बेल पर हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। 

यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' की कहानी हुई लीक, लेस्बियन कपल बनेंगी रश्मिका मंदाना-कृति सेनन? देखने को मिल सकता है लव ट्रायंगल!

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 20 February 2026 at 12:51 IST