अपडेटेड 20 February 2026 at 11:56 IST
शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' की कहानी हुई लीक, लेस्बियन कपल बनेंगी रश्मिका मंदाना-कृति सेनन? देखने को मिल सकता है लव ट्रायंगल!
'कॉकटेल 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कृति और रश्मिका लेस्बियन कपल की भूमिका में दिखाई दे सकती हैं। हालांकि इसे लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Cocktail 2: शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसमें एक्टर के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब की एक्साइटमेंट है। इस बीच फिल्म की कहानी लीक हो गई है।
'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डियाना पैंटी ने लीड रोल प्ले किया था। इस बीच 'कॉकटेल 2' को लेकर जो नया अपडेट सामने आया है वो वाकई सरप्राइजिंग लग रहा है।
शाहिद कपूर के साथ दिखेगा लव ट्रायंगल?
रिपोर्ट्स हैं कि कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लेस्बियन कपल के रोल में दिखाई दे सकती हैं। जबकि शाहिद कपूर उनकी लव स्टोरी में थर्ड एंगल हो सकते हैं। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म मॉर्डन रिलेशनशिप पर एक नजरिया पेश करेगी, जिससे कहानी में लव ट्रायंगल देखने को मिल सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से स्टोरीलाइन का खुलासा नहीं हुआ है।
'कॉकटेल 2' की शूटिंग हो चुकी है खत्म
'कॉकटेल 2' के डायरेक्टर होमी अदजानिया पहले ही बता चुके हैं कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रैप अप की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें पूरी टीम शूटिंग खत्म होने का जश्न मनाती नजर आई थीं। इन फोटोज में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन डायरेक्टर के साथ केक काटते दिखाई दिए। तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, 'फिल्म रैप, लव यू फूल्स। खूब मजा आया।'
Advertisement
इसके अलावा कैप्शन में लिखा था, ''कॉकटेल 2' की शूटिंग खत्म। मैं बायस्ड हो सकता हूं लेकिन ये मूवी थोड़ी खास लग रही है। मेरे शानदार क्रू और कास्ट को मेरा पागलपन झेलने के लिए ढेर सारा प्यार।'
कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'
फिलहाल इस मच अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म इस साल सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
Advertisement
शाहिद कपूर वर्कफ्रंट
शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' हाल ही में रिलीज हुई है जिसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इसमें तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी और अविनाश तिवारी भी हैं। फिल्म ने अबतक 47.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 20 February 2026 at 11:56 IST