Rajpal Yadav: आज जेल से रिहा हो जाएंगे राजपाल यादव! सलमान-अजय-सोनू सूद ने की मदद; तो क्या चुका पाएंगे 9 करोड़ का कर्ज?

Rajpal Yadav: राजपाल यादव इन दिनों बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वो अपनी फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़े एक चेक बाउंस मामले में ऐसे फंसे कि सीधा जेल ही पहुंच गए।

Follow : Google News Icon  
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav | Image: X

Rajpal Yadav: अपनी कॉमेडी और शानदार अदाकारी से सालों तक लोगों को हंसाने वाले एक्टर राजपाल यादव आज जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही 9 करोड़ रुपये का कर्ज न चुका पाने के कारण तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। अब उनकी मदद के लिए बहुत से बॉलीवुड सितारे आगे आ गए हैं।

राजपाल यादव इन दिनों बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वो अपनी फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़े एक चेक बाउंस मामले में ऐसे फंसे कि सीधा जेल ही पहुंच गए। उनकी जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी और दोपहर बाद फैसला आने की उम्मीद है। सब ठीक रहा तो वो आज ही जेल से रिहा हो जाएंगे। 

राजपाल यादव जेल क्यों गए?

गौरतलब है कि ये मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी पहली डायरेक्टिड फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब पांच करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई और वो कर्ज नहीं चुका पाए। फिर देखते ही देखते ब्याज, जुर्माना और देरी के कारण ये राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई। राजपाल ने पैसा चुकाने के लिए कई चेक दिए जो बाउंस हो गए। इसी के चलते कंपनी ने उनके खिलाफ करीब सात अलग-अलग केस दायर किए। 

राजपाल यादव की किस-किसने की मदद?

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए सबसे पहले सोनू सूद आगे आए थे और उन्होंने इंडस्ट्री के भी बाकी लोगों से ऐसा करने की अपील की। सोनू ने राजपाल को एक फिल्म का ऑफर देते हुए साइनिंग अमाउंट दी है। उनके इस कदम के बाद सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, मीका सिंह, गुरू रंधावा, गुरमीत चौधरी समेत कई सितारों ने मदद की पेशकश की। तेज प्रताप यादव ने भी 11 लाख रुपये देने का वादा किया है। 

Advertisement

राजपाल यादव को जेल में मिली बड़ी डील

दूसरी ओर, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि जेल में बैठे-बैठे अब राजपाल यादव को एक ऐड फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है। एक ब्यूटी सर्विसेस कंपनी के CEO मयंक आर्य ने सोनू सूद के सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा है कि वो उनकी एक एड फिल्म का हिस्सा बनेंगे। उनकी टीम ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः Toxic Controversy: ग्रैंड रिलीज से पहले कंट्रोवर्सी में फंसी यश की ‘टॉक्सिक’, ‘धार्मिक भावनाएं आहत’ करने का आरोप

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड