Viral Video: चेहरा छुपाकर भागीं राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका, पैपराजी की हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा

Viral Video: दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इसमें वह पैपराजी से बचने की कोशिश कर रही हैं। पैपराजी की इस हरकत से फैंस भड़क रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Naomika Saran
Naomika Saran | Image: Varinder Chawla

Viral Video: दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की नातिन नाओमिका सरन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह अपना चेहरा छिपाकर पैपराजी से बचने की कोशिश करती हुई नजर आ रही हैं। पैपराजी की इस हरकत से फैंस भड़क रहे हैं। इसके साथ सोशल मीडिया पर पैपराजी की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

क्या है नाओमिका के वीडियो वायरल में?

नाओमिका सरन इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ महीने पहले वह अपनी नानी के साथ एक इवेंट में नजर आईं थीं, जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में रहने लगी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में नजर आ सकती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स नाराज हो रहे हैं।

पैप्स ने किया लगातार पीछा

इस वीडियो में नाओमिका ग्रे टी-शर्ट और जींस में एक स्टोर से बाहर निकलती दिखाई देती हैं। तभी कई पैपराजी अचानक उन्हें घेर लेते हैं। असहज महसूस करते हुए नाओमिका तेजी से अपनी कार की ओर बढ़ने लगती हैं, लेकिन पैप्स उनका पीछा छोड़ते नहीं और कैमरे लेकर उनके साथ-साथ भागने लगते हैं।

फैंस का पैप्स पर गुस्सा

वीडियो में नाओमिका ने न तो गुस्सा दिखाया और न ही किसी से बहस की, लेकिन उनका असहज होना वीडियो में साफ झलक रहा था। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पैपराजी की इस हरकत की कड़ी आलोचना की। कुछ ने इसे "उत्पीड़न" बताया, तो कुछ ने कहा कि यह "ओछी हरकत" है। एक यूजर ने लिखा, "उसके कंसेंट के बिना क्यों रिकॉर्ड कर रहे हो?"

Advertisement

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के वो स्टार्स जिनकी बहनें लाइमलाइट से रहती हैं कोसो दूर

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड