अपडेटेड 9 August 2025 at 08:48 IST

Raksha Bandhan 2025: कार्तिक आर्यन से लेकर अक्षय कुमार तक, बॉलीवुड के वो स्टार्स जिनकी बहनें लाइमलाइट से रहती हैं कोसो दूर

बॉलीवुड में कई भाई-बहन ऐसे भी हैं जो लाइमलाइट से कोसो दूर रहते हैं। कई तो ऐसे भी हैं जिनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना देना तक नहीं है।

Follow : Google News Icon  
Bollywood Celebs
Bollywood Celebs | Image: Instagram

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त यानी आज देशभर में सेलिब्रेट किया जा रहा है। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन सिर्फ आमजन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी बड़े धूमधाम से मनाते हैं। फिल्मों में तो भाई-बहन का अटूट रिश्ता खूब देखने को मिलता है। 

हालांकि बॉलीवुड में कई भाई-बहन ऐसे भी हैं जो लाइमलाइट से कोसो दूर रहते हैं। कई तो ऐसे भी हैं जिनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना देना तक नहीं है। ऐसे ही चलिए बॉलीवड के कुछ ऐसे ही रियल लाइफ बहन-भाई की जोड़ी से मिलवाते हैं।

अक्षय कुमार-अलका भाटिया 

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार की बहन के बारे में कम ही फैंस को पता होगा। एक्टर की बहन का नाम अलका भाटिया है। अक्षय अपनी बहन से बेहद प्यार करते हैं और दोनों का रिश्ता बेहद मजबूत है। उनकी बहन काफी खूबसूरत हैं। हालांकि वो लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं।

कार्तिक आर्यन-कृतिका 

कार्तिक आर्यन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई छप्पड़फाड़ कमाई की। एक्टर की बहन कृतिका पेशे से डॉक्टर हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं।

Advertisement

सैफ अली खान-सबा 

इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर सैफ अली खान की दो बहनें हैं- सोहा अली खान और सबा अली खान। जहां सोहा एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं, तो वहीं सबा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वो पेशे से ज्लैलरी डिजाइनर हैं।

दीपिका पादुकोण-अनीषा 

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसस की गिनती में आने वाली दीपिका पादुकोण की छोटी बहन के बारे में कम ही लोग जानते होंगे। एक्ट्रेस की बहन का नाम अनीषा है जो कि पेशे से गोल्फ प्लेयर हैं। वो 'द लव लाइफ लाफ' फाउंडेशन की CEO भी हैं। उन्हें भी लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है।

Advertisement

सनी देओल-अजीता और विजेता

'गदर' फेम एक्टर सनी देओल की दो बहनें हैं- अजीता और विजेता देओल। दोनों ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाए रखती हैं। यहां तक कि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं।

अजय देवगन-नीलम और कविता

अजय देवगन की भी दो बहनें नीलम और कविता हैं। ये भी लाइमलाइट से काफी दूर हैं। हालांकि दोनों को देवगन फैमिली फंक्शन में कई बार स्पॉट किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: देशभर में भाई-बहन के प्रेम के पर्व रक्षा बंधन की धूम, इन Raksha Bandhan Status से भेजें ढेर सारा प्यार
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 9 August 2025 at 08:37 IST