Raghav Chadha Parineeti Chopra: आपके पति आपसे ज्यादा अच्छा एक्टर हैं क्योंकि...', पत्नी परिणीति के पोस्ट पर नेटिजंस ने राघव चड्ढा को किया ट्रोल

Raghav Chadha Join BJP: राघव चड्ढा के बीजेपी ज्वॉइंन करते ही बवाल मचा हुआ है। अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को भी लोग नहीं छोड़ रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम के पोस्ट पर यूजर्स राघव पर गुस्सा बरसा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
raghav chadha join bjp parineeti chopra post viral
raghav chadha join bjp parineeti chopra post viral | Image: instagram

Raghav Chadha Join BJP: राघव चड्ढा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। इस फैसले ने लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है, जहां कुछ लोग इसे सही कदम बता रहे हैं तो वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स इसे विश्वासघात मान रहे हैं। इस बीच उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी लोगों के निशाने पर आ गई हैं। उनके इंस्टाग्राम पर यूजर्स राघव को खूब खरी- खोटी सुना रहे हैं।

BJP जॉइन करने के बाद बढ़ी चर्चा

दरअसल, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया था। उस दौरान भी यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह बीजेपी का रुख कर सकते हैं। अब शुक्रवार को उन्होंने आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

परिणीति चोपड़ा की पोस्ट पर यूजर्स का फूटा गुस्सा

राघव चड्ढा के इस फैसले पर परिणीति चोपड़ा की तरफ से कोई सीधी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने एक नए ऐप की ब्रांड एम्बेसडर बनने की जानकारी शेयर की थी। यह ऐप पेरेंट्स के लिए बनाया गया है। इसी पोस्ट पर यूजर्स ने राघव के फैसले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी।

यूजर्स ने लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स राघव चड्ढा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें बीजेपी ने खरीदा है। वहीं कई यूजर्स ने उन्हें गद्दार और ढोंगी तक कह दिया है। कुछ कमेंट्स में यह भी लिखा गया कि राजनेताओं पर भरोसा नहीं करना चाहिए, जबकि कुछ लोगों ने तंज कसते हुए उनके फैसले पर सवाल भी उठाए हैं। राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने के फैसले ने जहां कुछ लोगों को खुश किया है, वहीं बड़ी संख्या में लोग इससे नाराज नजर आ रहे हैं।

Advertisement

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद हुआ बदलाव

बता दें कि राघव चड्ढा को जब राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया गया था, तब उनकी जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी दी गई थी। उस समय राघव ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि उन्हें खामोश कराया गया है, लेकिन वह हारे नहीं हैं। इस वीडियो में उन्होंने टैक्स, बैंकिंग पेनाल्टी, मिलावट, प्रदूषण और महंगाई जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी थी।

परिणीति ने पहले किया था समर्थन

परिणीति चोपड़ा इससे पहले भी राघव चड्ढा के कई मुद्दों पर खुलकर समर्थन कर चुकी हैं। उन्होंने संसद में पैटरनिटी लीव पर उठाए गए उनके मुद्दे की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था और उनके विचारों की सराहना की थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: उम्र 30 साल से कम, वर्जिन होना जरूरी और...तलाकशुदा IITian ने की 'परफेक्ट दुल्‍हन' की डिमांड, ऐसी-ऐसी रखी शर्त कि छिड़ गई बहस
 

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड