उम्र 30 साल से कम, वर्जिन होना जरूरी और...तलाकशुदा IITian ने की 'परफेक्ट दुल्‍हन' की डिमांड, ऐसी-ऐसी रखी शर्त कि छिड़ गई बहस

Viral Video: आजकल अपना जीवनसाथी चुनना एक बहुत बड़ा और कठिन टास्क माना जाता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
IIT graduate marriage demand
IIT graduate marriage demand | Image: Instagram

Viral Video: शादी को जीवन का अहम फैसला माना जाता है, जहां सही साथी का चुनना काफी जरूरी होता है। लेकिन आज के समय में कंपेटिबिलिटी की चुनौती इस प्रक्रिया को और भी कठिन बना देती है। ऐसे में मैचमेकर की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है, जो लोगों को सही जीवनसाथी खोजने में मदद करते हैं। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

IIT ग्रेजुएट की शर्तों ने खींचा ध्यान

मैचमेकर ओएंद्रिला कपूर ने हाल ही में अपने अनुभव को शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो गया है। उन्होंने बताया कि एक 37 साल के तलाकशुदा IIT ग्रेजुएट उनके पास रिश्ता ढूंढने आया था। प्रोफाइल मजबूत होने के बावजूद उसकी शर्तों ने सबको चौंका दिया। उसने साफ तौर पर कहा कि उसे 30 साल से कम उम्र की लड़की चाहिए, जो कभी शादीशुदा न रही हो और किसी भी रिश्ते में न रही हो।

‘जीरो पास्ट’ और ‘जीरो बॉडी काउंट’ की रखी मांग

कपूर के मुताबिक, उस व्यक्ति ने ‘जीरो पास्ट’ और ‘जीरो बॉडी काउंट’ जैसी शर्तें रखीं थीं। यानी लड़की का कोई पिछला रिश्ता या पार्टनर नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि लड़की ब्राह्मण समुदाय से होनी चाहिए। जब ओएंद्रिला कपूर ने उसकी सोच पर सवाल उठाया, तो वह अपने फैसले पर अडिग रहा। उसने दावा किया कि कुछ रिसर्च के अनुसार ज्यादा रिश्तों में रहने वाली महिलाएं कम वफादार होती हैं। हालांकि जब उससे पूछा गया कि क्या यही नियम उस पर भी लागू होता है, तो उसने इसे नकार दिया और कहा कि यह तुलना सही नहीं है क्योंकि वह पुरुष है।

मैचमेकर ने ठुकराया प्रस्ताव

कपूर ने इस पूरे मामले को दोहरे मापदंड का उदाहरण बताया। उनका मानना था कि ऐसी शर्तों वाली लड़की शायद ऐसे परिवार से आएगी, जो 37 साल के तलाकशुदा व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेगा। लास्ट में उन्होंने इस क्लाइंट के साथ काम करने से इनकार कर दिया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर बहस ने पकड़ा तूल

यह पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। कई यूजर्स ने इन शर्तों को अव्यावहारिक और जेंडर बायस बताया। कुछ ने सवाल उठाया कि एक तलाकशुदा व्यक्ति ऐसी अपेक्षाएं कैसे रख सकता है। वहीं कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि शायद इसी वजह से उसका तलाक हुआ होगा। हालांकि कुछ लोगों ने इसे व्यक्तिगत पसंद का मामला बताया और कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद के अनुसार जीवनसाथी चुनने का अधिकार है। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि वफादार साथी की इच्छा रखना गलत नहीं है। वहीं कुछ ने इसे पारंपरिक भारतीय सोच से जोड़ते हुए समर्थन किया।

यह भी पढ़ें: राघव के BJP ज्वाइन करने के फैसले के बीच परिणीति ने शेयर की गुड न्यूज

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड