अपडेटेड 4 September 2025 at 14:09 IST

सोफे पर आराम फरमा रही थीं प्रियंका चोपड़ा, तभी निक जोनस ने किया कुछ ऐसा कि कमरा छोड़ भागीं; मुस्कुराने पर मजबूर कर देगा VIDEO

निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कुछ ऐसा करते दिखे कि प्रियंका चोपड़ा कमरा छोड़कर भाग गईं। क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।

Follow : Google News Icon  
Priyanka Chopra And Nick Jonas
Priyanka Chopra And Nick Jonas | Image: Instagram

Priyanka Chopra-Nick Jonas Video: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस जब भी साथ आते हैं पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इसी कड़ी में पावर कपल का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। वीडियो में निक गाना गाते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी गायकी सुन पीसी कमरे से भागती दिख रही हैं।

हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक रील बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं पीछे सोफे पर बैठी प्रियंका ने चेहरे पर एलईडी फेस मास्क लगाया हुआ है। इस दौरान वो किताब पढ़ने में मशरूफ दिखाई दे रही हैं।

कैमरा देख कमरे से भागीं प्रियंका

वीडियो में देखा गया कि जब निक जोनस जोशीले अंदाज में गाना गा रहे होते हैं तभी प्रियंका की नजर उन पर पड़ती है। एक्ट्रेस कुछ देर तक उन्हें नोटिस करती हैं। ऐसा लग रहा है जैसे निक के एक्शन को लेकर शुरुआत में उन्हें कुछ पल्ले नहीं पड़ता। लेकिन कुछ देर बाद वो हैरान होकर चुपचाप कमरे से चली जाती हैं। अंत में निक कैमरे पर केला फेंक देते हैं।

वीडियो देख क्या बोले फैंस?

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में लिखा,  'क्या ये काफी लाउड है?' इस वीडियो को 14 घंटों में 6.4M लोग देख चुके हैं। वहीं 235K लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस की भरमार है। एक यूजर ने लिखा, 'प्रियंका हैरान रह गईं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेचारी प्रियंका शांति से सिर्फ किताब पढ़ना चाह रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ज्यादा पैशन, ज्यादा एनर्जी और ज्यादा फुट वर्क।' एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा को टैग करते हुए कहा, 'उन्हें (निक) बताओ की इतना लाउड काफी नहीं हैं।' एक यूजर ने कहा, 'प्रियंका डर गईं।'

Advertisement

प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस की शादी

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 12 दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। कपल ने हिंदू और क्रिश्चियन दो रीति-रिवाजों से एक-दूसरे का हाथ थामा। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

यह भी पढ़ें: फटे-पुराने कपड़े और हाथ में डफली...'भिखारी' कैसे बनी ये मशहूर एक्‍ट्रेस?
 

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 4 September 2025 at 14:09 IST