पूल में चिल कर रहे थे निक जोनस, पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने बनाया ऐसा वीडियो, फैंस बोले- अफसोस…

Priyanka Chopra-Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पूल में चिल करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Priyanka Chopra-Nick Jonas
Priyanka Chopra-Nick Jonas | Image: instagram

Priyanka Chopra-Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ऐसे कपल हैं जो कभी एक-दूसरे पर खुल्लम खुल्ला प्यार बरसाने का मौका नहीं गंवाते। जहां पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी सिंगर लगातार अपनी पत्नी की तारीफ में वीडियो शेयर कर रहे थे, वही इस बार ऐसा ही कुछ PDA मूमेंट प्रियंका चोपड़ा की तरफ से भी देखने को मिला। 

सिटाडेल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिख रही हैं। वो पूल के बाहर बैठकर धूप सेंक रही थीं जबकि उनके पति निक जोनस (Nick Jonas Pool Video) पानी के अंदर चिल कर रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया निक जोनस का पूल वीडियो

जो वीडियो अब ‘देसी गर्ल’ ने शेयर किया है, उसमें दिख रहा है कि कैसे निक आराम से पूल के अंदर चिल कर रहे थे। वो इस बात से बिल्कुल बेखबर थे कि उनकी बेटर हाफ फोन के कैमरे को जूम करके उनका वीडियो शूट कर रही हैं। वीडियो में निक ने सनग्लासेस लगाए होते हैं और ड्रिंक पीते नजर आ रहे हैं। 

उन्हें इस अंदाज में देख ग्लोबल आइकन उनका वीडियो शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं। इसे शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा कैप्शन में लिखती हैं- “जब वो बस सामने होते हैं… स्नैक की तरह नजर आते हुए”। 

Advertisement

निक जोनस के पूल वीडियो पर क्या बोले फैंस?

प्रियंका की तरह, फैंस भी निक जोनस का ये वीडियो देख पिघल गए हैं। किसी ने लिखा- ‘अफसोस, ये आपका स्नैक है’। तो दूसरी फैन कमेंट करती है- ‘लेडी बस करो, ये आपके ही पति हैं। कितनी लकी हो तुम’। एक ने प्रियंका और निक को ‘बेस्ट कपल’ बताया और लिखा कि 'उन्हें इसी तरह के वीडियो शेयर करते रहने चाहिए'। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ेंः The Raja Saab Day 1: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ ने आते ही लगाया ‘धुरंधर’ की स्पीड पर ब्रेक, लेकिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड