अपडेटेड 16 August 2024 at 17:45 IST

देवर के सामने रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस संग दिए ऐसे-ऐसे पोज

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ अमेरिका में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर पति निक जोनस के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं।

Priyanka Chopra
रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा | Image: instagram

Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ अमेरिका में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर पति निक जोनस के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं। फोटो में वह निक की बांहों में नजर आ रही हैं और पीछे उनके देवर जो जोनस खड़े हैं।

दरअसल, यह फोटो प्रियंका ने अपने देवर जो जोनस के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। बता दें कि निक जोनस आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो पोस्ट की। इसमें वह अपने पति निक जोनस और देवर जो के साथ नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा: "शहर के सबसे फैशनेबल मैन को जन्मदिन की बधाई।"

जो ने 2019 में मशहूर एक्ट्रेस सोफी टर्नर से शादी की और 2023 में दोनों का तलाक हो गया था। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं। हाल ही में इंटरनेट पर दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें प्रियंका और निक रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में निक ने सेल्फी कैमरा ऑन किया हुआ है और वह प्रियंका की ओर बढ़ते हैं। पहले प्रियंका उन्हें लिप किस करती हैं, जिससे वह सरप्राइज हो जाते हैं। इसके बाद निक उन्हें किस करते हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो लॉस एंजेलिस वाले घर के स्विमिंग पूल के पास का है।

हाल ही में प्रियंका ने 'द ब्लफ' की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म का डायरेक्शन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया, साथ ही जो बल्लारिनी के साथ मिलकर फिल्म की कहानी को लिखा है। फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू भी हैं।

Advertisement

फिल्म की कहानी 19वीं सदी के कैरेबियाई द्वीप पर आधारित है। कहानी एक ऐसी महिला की है जो पहले समुद्री डाकू होती है। समय बदलता है और अतीत उसके वर्तमान पर हावी होने लगता है। उसके परिवार पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं। वो कैसे नई परिस्थिति का सामना करती है, किन रास्तों से गुजरती है इस पर ही फिल्म है। प्रियंका ने इसमें परिवार को बचाने की जद्दोजहद करती महिला का किरदार निभाया है।

फिलहाल, वह 'सिटाडेल' की तैयारियों में बिजी हैं। यह जोश एपेलबाम, ब्रायन ओह और डेविड वील द्वारा निर्मित और रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की कहानी प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के इर्द-गिर्द घूमती है। वह सीरीज में नादिया सिंह और मेसन केन की भूमिका में हैं, जो एजेंट्स हैं। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा के पास 'हेड्स ऑफ स्टेट' भी है। वहीं चर्चा है कि वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… अनुपम खेर, ऋतिक से लेकर करीना तक, कोलकाता कांड पर फूटा सेलेब्स का गुस्सा

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 16 August 2024 at 17:20 IST