Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू में दिखा भारत का गलत नक्शा, तो एक्ट्रेस के रिएक्शन पर भड़के लोग, सुनाई खरी-खोटी
Priyanka Chopra Trolled: प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट इंटरव्यू में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था लेकिन वो एक्ट्रेस का रिएक्शन था जिसपर लोग ज्यादा आगबबूला हो गए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Priyanka Chopra Trolled: प्रियंका चोपड़ा को अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू के चलते सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उनके इस इंटरव्यू में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था लेकिन वो एक्ट्रेस का रिएक्शन था जिसपर लोग ज्यादा आगबबूला हो गए हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक पोर्टल को इंटरव्यू दिया था जिसमें उनसे इंडियन फूड्स को गेस करने के लिए कहा गया। क्लिप की शुरुआत भारत के नक्शे के एक स्केच से होती है लेकिन एक्ट्रेस को सीधे तौर पर नक्शा नहीं दिखाया गया था।
प्रियंका चोपड़ा क्यों हुईं आलोचनाओं का शिकार?
इस क्लिप में भारत के नक्शे के ऊपर लिखा था- "प्रियंका चोपड़ा के साथ भारतीय या गैर-भारतीय"। आपको बता दें कि उस भारतीय मैप में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) गायब था जिसके बाद से ही पोर्टल के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा की भी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। भारत का नक्शा तो गलत दिखाया ही, लेकिन प्रियंका का कुछ रिएक्ट ना करना लोगों को ज्यादा खल रहा है।
'प्रियंका चोपड़ा ने गलत मैप पर सवाल नहीं उठाया'
जबसे ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, नेटिजंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक ने लिखा- ‘शुरू में दिखाया गया मैप भारतीय नहीं है’। तो दूसरे ने पोस्ट कर पूछा- ‘ये लोग भारत का गलत नक्शा क्यों दिखाते रहते हैं’। तीसरे ने लिखा- ‘प्रियंका चोपड़ा ने क्यों आपत्ति नहीं जताई, उन्हें तभी बोलना चाहिए था’।
Advertisement
इस बीच, आपको बता दें कि ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026 में स्पीच दी थी। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने भी कॉन्फ्रेंस में भाग लिया था।