Ind vs Pak: ‘मीमर का खौफ नहीं, फोन मत खोलना…’; मुनव्वर फारूकी ने पाकिस्तान को जमकर किया रोस्ट, पूछा- प्रैक्टिस नहीं करते क्या?

Munawar Faruqui on Ind vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान की टीम को एकतरफा मैच में बुरी तरह रौंद डाला जिसके बाद कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भी विरोधी टीम की खिंचाई की है।

Follow : Google News Icon  
Munawar Faruqui on Ind vs Pak
Munawar Faruqui on Ind vs Pak | Image: @munawar.faruqui/instagram

Munawar Faruqui on Ind vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने 15 फरवरी को पाकिस्तान की टीम को एकतरफा मैच में बुरी तरह रौंद डाला। भारत ने 175 रनों का टारगेट दिया था लेकिन पाकिस्तान 114 रनों पर ही ताश के पत्ते की तरह गिर गई। भारतीय लोग टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे हैं। इस बीच, मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने पाकिस्तान की जमकर खिंचाई की है।

भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ था। भारतीय टीम ने पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ा दिए जिसके बाद अब हिंदुस्तानी भी विरोधी टीम को रोस्ट करने का एक मौका नहीं गंवा रहे हैं।

मुनव्वर फारूकी ने पाकिस्तान को किया ट्रोल

मुनव्वर फारूकी ने टीम इंडिया को चीयर करते हुए पाकिस्तानी टीम को खूब ट्रोल किया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर डाले वीडियो में कहा- “कोक स्टूडियो तक ठीक है, लेकिन इसके बाद ये क्रिकेट वगैरह छोड़ दो। ऐसा नहीं है कि इंडियन क्रिकेटर्स के पास काम नहीं है, ये लोग खूब बिजी हैं, एड्स, ब्रांड और ये सब। तुम लोग तो फ्री हो, तो प्रैक्टिस व्रैक्टिस करते ही नहीं क्या। वन साइडेड मैच करके पूरा मजा ही खराब कर दिया। आखिरी ओवर में भी हारना है, पहले ओवर में भी, तो टाइम बचा लिया”।

"मीम्स का खौफ नहीं है क्या?"

कॉमेडियन यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक और वीडियो डाला जिसमें वो कहते हैं- “पाकिस्तानी टीम बोल रही थी कि इंडिया में क्रिकेट नहीं खेलेंगे, खेले तो तुम श्रीलंका में भी नहीं। तुम लोगों को मीमर का खौफ नहीं है क्या, तुम लोग आज फोन, ट्विटर, इंस्टाग्राम मत खोलना, आता भी है तुम लोगों के यहां…जो भी है। इंटरनेट मत खोलना, क्योंकि मीमर लोग निकल पड़े हैं”।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः IND vs PAK: कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा पाकिस्तान, हार के बाद भारतीय इंफ्लुएंसर ने बाबर-रिजवान की उतारी ऐसी नकल, VIDEO देख छूट जाएगी हंसी

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड