‘मेरे फ्री के PR…’; Mashooqa गाने के विवाद पर फूटा प्रीतम का गुस्सा, ‘कॉकटेल 2’ के सॉन्ग पर लगा था चोरी का आरोप
Pritam on Mashooqa Song Controversy: फिल्म 'कॉकटेल 2' के गाने 'माशूका' की रिलीज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। गाने पर चोरी का आरोप लगा था जिसपर प्रीतम ने चुप्पी तोड़ दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Pritam on Mashooqa Song Controversy: फिल्म 'कॉकटेल 2' के गाने 'माशूका' की रिलीज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। गाने में शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमिस्ट्री तो सराही ही जा रही है, लेकिन ये गाना चोरी के आरोपों के चलते भी कंट्रोवर्सी में आ चुका है जिसे कंपोजर प्रीतम ने बनाया है। अब प्रीतम ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ दी है।
सॉन्ग 'माशूका' में शाहिद कपूर और कृति सेनन को ग्लैमरस अवतार में पेश किया गया जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये गाना काफी फन और चिल वाइब्स देता है। हालांकि, ये गाना plagiarism के आरोपों में भी घिर चुका है।
'माशूका' गाने को लेकर फिर विवादों में घिरे प्रीतम
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया है कि 'माशूका' की धुन और बीट 1993 में आए इटैलियन कॉमिक सॉन्ग 'से सो अर्रुबाते अ नोना' से मिलती-जुलती है, जिसे बिबी और कोको की जोड़ी ने गाया था। ये बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई जिसके बाद नेटिजंस ने लिखना शुरू कर दिया कि कैसे प्रीतम पर पहले भी अपने करियर की शुरुआत में इंटरनेशनल सॉन्ग से प्रेरणा लेने के आरोप लग चुके हैं। एक बार फिर प्रीतम पर अपने गानों की धुन चुराने का आरोप लगने लगा।
'माशूका' गाने के विवाद पर बोले प्रीतम
इतनी ट्रोलिंग के बाद प्रीतम ने आखिरकार सोशल मीडिया के जरिए पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ दी है। कंपोजर ने एक इंस्टा स्टोरी लगाई है जिसमें उन्होंने लिखा- “मेरे हर गाने की रिलीज के साथ ही कुछ खुद को म्यूजिक डिटेक्टिव बताने वाले लोग आ जाते हैं जिन्होंने 'काल्पनिक समानताओं' नाम की एक नई शैली बना दी है।”
Advertisement
प्रीतम अपनी इंस्टा स्टोरी में आगे लिखते हैं- “वही लोग, वही ‘प्रेरित’ थीसिस। बॉस, इस समय आप मेरी अनपेड पीआर टीम हैं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि दोस्तों, यह अच्छा नहीं है।”