Prem Chopra Health Update: अब कैसी है प्रेम चोपड़ा की तबीयत? लीलावती अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन
Prem Chopra Health Update: प्रेम चोपड़ा को तबीयत बिगड़ने के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हेल्थ अपडेट जारी की गई है। आइए जानते हैं कि अब कैसी है एक्टर की तबीयत?
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Prem Chopra Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा का लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। वायरल संक्रमण और उम्र से जुड़ी जटिलताओं के चलते बीते दिन उन्हें भर्ती करना पड़ा था। 90 साल की उम्र में उनकी हालत फिलहाल स्थिर बातई जा रही है। इसके साथ ही लीलावति अस्पताल की तरफ से डॉक्टरों ने एक्टर का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। आइए जानते हैं कि अब कैसे हैं एक्टर और डॉक्टर्स का क्या कहना है।
लीलावती अस्पताल में चल रहा है प्रेम चोपड़ा का इलाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेम चोपड़ा को दो दिन पहले हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले की देखरेख में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि एक्टर को हार्ट डिजीज और वायरल इंफेक्शन दोनों की समस्या थी, जिसके लिए इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘वह आईसीयू में नहीं हैं; सामान्य वार्ड में हैं। उनकी उम्र के कारण रिकवरी में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। संभवतः अगले तीन से चार दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।’
परिवार ने दी हेल्थ अपडेट
इसके साथ ही एक्टर के दामाद और एक्टर शरमन जोशी ने भी उनकी तबीयत को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'सब ठीक है, बस कुछ मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं। कल वापस आऊंगा, चिंता की कोई बात नहीं है।'
फैंस सोशल मीडिया पर लगातार दिग्गज अभिनेता की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
छह दशकों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा
प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के सबसे सम्मानित और पहचानने योग्य चेहरों में से एक हैं। उन्होंने छह दशकों के लंबे करियर में 380 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी यादगार फिल्मों में ‘बॉबी’, ‘दो रास्ते’, ‘कटी पतंग’, ‘अपना बनाओ’, ‘बदमाश’ जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। फिल्मों में विलेन के किरदार निभाने के बावजूद उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई। प्रेम चोपड़ा की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो एक्टर अब रिकवरी फेज में हैं और जल्द ही डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे।